बंदी के दौरान उपद्रव बर्दाश्त नहीं की जायेगी: बीडीओ
हिरणपुर : भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक के खिलाफ आगामी 5 जुलाई को विपक्षियों द्वारा बुलाई गयी बंदी को लेकर मंगलवार को प्रखण्ड कार्यालय कक्ष में बीडीओ गिरिजा शंकर महतो की अध्यक्षता बैठक आयोजित हुई. बैठक में मुख्य रूप से थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह, विपक्षी पार्टी झामुमो, झविमो, कांग्रेस आदि के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. […]
हिरणपुर : भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक के खिलाफ आगामी 5 जुलाई को विपक्षियों द्वारा बुलाई गयी बंदी को लेकर मंगलवार को प्रखण्ड कार्यालय कक्ष में बीडीओ गिरिजा शंकर महतो की अध्यक्षता बैठक आयोजित हुई. बैठक में मुख्य रूप से थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह, विपक्षी पार्टी झामुमो, झविमो, कांग्रेस आदि के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. बीडीओ ने कहा कि बंदी के दौरान किसी प्रकार की उपद्रव, अफवाह, तोड़फोड़ करना सख्त वर्जित है. वहीं किसी प्रकार की हिंसा, गड़बड़ी या नफरत फैलाने वाली बात ना करें. अगर कोई पार्टी या कार्यकर्ताओं की ओर से सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की अफवाह फैलाया जाता है तो उसपर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. वहीं थाना प्रभारी सिंह ने कहा कि बंदी के दौरान विपक्षियों की सारी गति-विधियों पर प्रशासन की पैनी निगाह रहेगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए