एनआरएचएम कर्मचारियों की कलम बंद हड़ताल शुरू

पाकुड़ : झारखंड राज्य एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ के पाकुड़ इकाई ने बुधवार को सात सूत्री मांगों को लेकर कलम बंद हड़ताल पर चले गये. हड़ताल में शामिल संजय यादव, उमेश सिंह, प्रशांत कुमार, अनिमेष कुमार, उर्मिला सोरेन, मेरी सोरेन, राजा भंडारी ने बताया कि विभाग को कई बार पत्र के माध्यम से अपनी मांगों […]
पाकुड़ : झारखंड राज्य एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ के पाकुड़ इकाई ने बुधवार को सात सूत्री मांगों को लेकर कलम बंद हड़ताल पर चले गये.
हड़ताल में शामिल संजय यादव, उमेश सिंह, प्रशांत कुमार, अनिमेष कुमार, उर्मिला सोरेन, मेरी सोरेन, राजा भंडारी ने बताया कि विभाग को कई बार पत्र के माध्यम से अपनी मांगों से अवगत कराया गया परंतु विभाग आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जिसके कारण आंदोलन किया जा रहा है. बताया गया कि 22 मई तक कलम बंद हड़ताल रहेगा.
23 मई को एनआरएचएम अनुबंधकर्मी अभियान निदेशक, एएचएम का घेराव करेंगे. 24 को जिला मुख्यालय में कैंडल मार्च, 25 को भिक्षाटन, 29 मई को एनआरएचएम कर्मियों द्वारा स्वास्थ्य सचिव, नेपाल हाउस का घेराव तथा 2 जून को अनिश्चितकालीन हड़ताल की योजना से अवगत कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




