पाकुड़ : दुष्कर्म की शिकार नाबालिग की स्थिति गंभीर, BGH में भर्ती

पाकुड़ : पाकुड़ के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कांकोड़बोना गांव में दुष्कर्म की शिकार नाबालिग को आज बेहतर इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. बता दें कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गयी थी. घटना पांच मई […]
पाकुड़ : पाकुड़ के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कांकोड़बोना गांव में दुष्कर्म की शिकार नाबालिग को आज बेहतर इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. बता दें कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गयी थी. घटना पांच मई की है.
https://www.youtube.com/watch?v=0TgyMN8gS7k
पिता को मिली जानकारी – तुम्हारी बेटी जल गयी
पीड़िता के पिता ने बताया कि मुझे यह जानकारी मिली कि तुम्हारी बेटी जल गयी. मैं तुरंत हॉस्पीटल पहुंचा. जब लड़की को होश आया तो उसने बताया कि पिताजी मुझे जला दिया गया है . मैंने पूछा कि कौन जलाया है ? …तो उसने बताया जीतन मंडल ने जलाया है. पिता का नाम मधु मंडल है. बताया जा रहा है कि आरोपी के साथ दो और लोग थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




