छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी बनने पर लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत को बधाई देने उमड़े कार्यकर्ता, आवास पर लगा शुभकामनाओं का तांता

Updated:
विज्ञापन

फोटो सांसद को बधाई देते लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जताई. उनके लोहरदगा स्थित आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा, जहां उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया.

विज्ञापन

लोहरदगा. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बनाए जाने के बाद लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत को बधाई देने का सिलसिला जारी है. रविवार को उनके लोहरदगा स्थित आवास पर लोहरदगा संसदीय क्षेत्र समेत झारखंड के विभिन्न जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक और शुभचिंतक पहुंचे. लोगों ने फूल-माला, बुके और शॉल ओढ़ाकर उन्हें बधाई दी.

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने जतायी खुशी

बधाई देने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाए जाने से लोहरदगा संसदीय क्षेत्र का गौरव बढ़ा है. इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके साथ मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं.

सुखदेव भगत ने बधाई देने पहुंचे लोगों का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान उनका नहीं, बल्कि लोहरदगा की जनता और कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता का है. उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने एक सामान्य कार्यकर्ता पर विश्वास जताया है, जिसे वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभायेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola