मांदर की थाप पर झूमे सांसद सुखदेव भगत, कुड़ू में करमा पूर्व संध्या पर सजी लोक संस्कृति
फोटो (2) कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद (3) मांदर बजाकर खुशी मनाते सांसद सुखदेव भगत | Prabhat Khabar Network
कुड़ू में करमा पर्व की पूर्व संध्या पर सांसद सुखदेव भगत ने मांदर की थाप पर लोक संस्कृति का भरपूर आनंद लिया. उन्होंने करम और धरम की कथा का उल्लेख कर पर्व के संदेशों पर प्रकाश डाला.
कुड़ू (लोहरदगा). प्रखंड में करमा पूर्व संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम रविवार को मांदर और नगाड़ों की थाप के बीच संपन्न हुआ. कार्यक्रम में पहुंचे सांसद सुखदेव भगत ने करमा पर्व के महत्व और इससे जुड़े संदेशों पर प्रकाश डाला.
करम और धरम की कथा का किया उल्लेख
सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि करमा पर्व कई संदेश देता है. उन्होंने करम और धरम दो भाइयों से जुड़ी लोककथा का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों भाइयों की रक्षा के लिए उनकी बहन ने करम डाली में रक्षा सूत्र बांधकर करम देव से उनकी रक्षा की मन्नत मांगी और दिनभर निर्जला एकादशी का व्रत रखा. बहन की पुकार पर करम देव प्रसन्न हुए और दोनों भाइयों की रक्षा की. तभी से करमा एकादशी का व्रत रखने की परंपरा चली आ रही है.
उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज प्रकृति का उपासक है. करम देवता से बेहतर फसल उत्पादन की कामना की जाती है. उन्होंने कहा कि सभ्यता और संस्कृति को बचाये रखने के लिए समाज में एकजुटता जरूरी है.
मांदर बजाकर झूमे सांसद
कुड़ू पहुंचने पर सांसद सुखदेव भगत का स्वागत किया गया. इस दौरान उन्होंने मांदर बजाया और झूमर में शामिल होकर खुशी जतायी. कार्यक्रम में विधायक के निजी सचिव आलोक कुमार साहू, सांसद प्रतिनिधि लाल विकास नाथ शाहदेव समेत आयोजन समिति के सदस्य और अन्य लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए