बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन दो मैच खेले गये

Updated:
विज्ञापन

बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन दो मैच खेले गये

विज्ञापन

लोहरदगा़ बलदेव साहू मेमोरियल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन का पहला मैच एनकेएस भिलाई वर्सेस साउथ ईस्टर्न रेलवे आद्रा के बीच खेला गया. इस मैच को एनकेएस भिलाई की टीम ने 37 रनों से जीत लिया. टॉस जीत कर पहले फील्डिंग का फैसला साउथ ईस्टर्न रेलवे आद्रा ने किया . बैटिंग करने उतरी एन के एस भिलाई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाएं. टीम के तरफ से दिव्य प्रकाश ने 30 आदित्य मिश्रा 28 रन तथा पॉल ने 22 रन बनाएं. वही साउथ ईस्टर्न रेलवे आद्रा की टीम के तरफ से आदित्य कुमार और राम प्रसाद यादव ने दो – दो विकेट तथा अशोक यादव ने 1 विकेट लिए. जवाबी पारी खेलने उतरी साउथ ईस्टर्न रेलवे आद्रा की टीम 19 ओवर 4 बॉल में 10 विकेट के नुकसान पर 104 ही रन ही बना सके. टीम के तरफ से सबसे विक्की आनंद ने 31 रन विशाल ने 20 रन तथा अनमोल ने 16 रन बनाएं. वही एन के एस भिलाई की टीम के तरफ से आशीष श्याम और आदित्य को दो-दो विकेट मिले. दूसरा मैच डिवीजन स्पोर्ट्स दानापुर वर्सेस वाराणसी के बीच खेला गया. जिसमें डिवीजन स्पोर्ट्स दानापुर की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 119 रन ही बना सकी. टीम के तरफ से केशव कुमार ने 41 केशव राज ने 25 तथा आयुष ने 20 रन बनाएं. वही वाराणसी टीम के तरफ से बोलिंग में ऋषभ आर्य ने 4 विकेट तथा सौम्य प्रताप ने दो विकेट और अवनीश मिश्रा ने एक विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाराणसी की टीम ने 16 ओवर 5 बॉल में 6 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए. शिवम पटेल ने नाबाद 30 रन सिद्धार्थ ने 27 तथा अवनीश मिश्रा ने नाबाद 20 रन बनाएं. वही डिविजन स्पोर्ट्स दानापुर के तरफ से शाहबाज ने 3 विकेट तथा अभिषेक झा ने 2 विकेट लिए. इस मैच को चार विकेट से वाराणसी की टीम ने जीत लिया. आज का पहला मैच का मैन ऑफ द मैच आशीष रंजन श्रीवास्तव, मैक्सिमम सिक्स का अवार्ड विक्की आनंद को दिया गया. दूसरा मैच का मैन ऑफ द मैच ऋषभ आर्य ,मैक्सिमम सिक्सर कवर्ड शिवम पटेल को दिया गया. फर्स्ट मैच के चीफ गेस्ट साहू फैमिली की रुचि साहू, हंसा साहू ,हर्षित साहू रहे और सेकेंड मैच के चीफ गेस्ट धीरज प्रसाद साहू, उपविकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, एसडीपीओ वेदांत शंकर और रोहित साहू उपस्थिति थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola