टोरी रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए मंच ने पीएम को लिखा पत्र

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 14 Jun 2026 8:01 PM

विज्ञापन

टोरी रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए मंच ने पीएम को लिखा पत्र

विज्ञापन

लोहरदगा. सामाजिक विचार मंच के संयोजक कवलजीत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर चंदवा स्थित टोरी रेलवे समपार फाटक पर जाम की समस्या से मुक्ति और रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की मांग की है. पत्र में कहा गया है कि धनबाद रेल मंडल में सबसे अधिक राजस्व देने के बावजूद टोरी जंक्शन पर रोड ओवरब्रिज नहीं होने से आम जनता का जीवन नारकीय हो गया है. यह फाटक अतिव्यस्त एनएच-22 (पूर्व में एनएच-99) पर स्थित है, जो मालगाड़ियों और ट्रेनों की लगातार आवाजाही के कारण दिनभर में लगभग 15 से 20 घंटे बंद रहता है. इस वजह से यहां वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और घंटों जाम में फंसने के कारण स्कूली बच्चों, यात्रियों और एंबुलेंस में सवार मरीजों को जानलेवा परेशानियों का सामना करना पड़ता है. स्थानीय जनता और समाचार पत्रों द्वारा लगातार मांग किये जाने के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं हुआ. मंच ने जनहित में टोरी फाटक पर अविलंब ओवरब्रिज निर्माण प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया है. कुशवाहा समाज की बैठक संपन्न

लोहरदगा. मुंद्रिका बैंक्विट हॉल में जितेंद्र महतो की अध्यक्षता में कुशवाहा समाज के पदाधिकारियों की बैठक हुई. इसमें मार्गदर्शन कमेटी और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार व आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया. निर्णय लिया गया कि अगली बैठक 21 जून को पूर्वाहन 11 बजे हटिया गार्डन स्थित लव कुश भवन में होगी, जिसमें समाज के प्रबुद्धजन और युवा शामिल होंगे. मौके पर अशोक महतो, पुष्कर महतो, महेश महतो, दीपक महतो बिक्की महतो उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola