किस्को में 3 किमी सड़क बदहाल, जगह-जगह बड़े गड्ढे और बाहर निकले नुकीले पत्थर; ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन

जर्जर सड़क. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

किस्को प्रखंड क्षेत्र में आनंदपुर से बानपुर तक करीब तीन किलोमीटर सड़क जर्जर हो चुकी है. सड़क पर बने बड़े गड्ढे और नुकीले पत्थर ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं. दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली इस सड़क की मरम्मत की मांग वर्षों से की जा रही है.

विज्ञापन

किस्को. प्रखंड क्षेत्र के आनंदपुर से बानपुर तक करीब तीन किलोमीटर सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गये हैं और गिट्टी उखड़ने के साथ नुकीले पत्थर बाहर निकल आये हैं. इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है.

विज्ञापन

दर्जनों गांवों को जोड़ती है सड़क

बाजार, स्वास्थ्य केंद्र, प्रखंड और पंचायत कार्यालय जाने के लिए ग्रामीण इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं. यह सड़क बानपुर, बंजारी, दसरा टोली, आनंदपुर और रोटवा टोली समेत दर्जनों गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ती है.

सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, मरीजों और किसानों को हो रही है. बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है. ग्रामीणों के अनुसार, कई बार बाइक सवार गड्ढों में गिरकर घायल भी हो चुके हैं.

वर्षों से कर रहे सड़क निर्माण की मांग

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग वर्षों से की जा रही है. जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों को कई बार आवेदन देने के बावजूद अब तक सिर्फ आश्वासन मिला है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत कराने और उसका पक्कीकरण कराने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola