संतुलित और विकास को गति देने वाला है बजट : कृष्णा मोदी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

संतुलित और विकास को गति देने वाला है बजट : कृष्णा मोदी

विज्ञापन

कुड़ू़ भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा मोदी की अध्यक्षता में रविवार को कार्यकर्ताओं और आमजनों ने केंद्रीय बजट का सीधा प्रसारण देखा. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद कार्यकर्ताओं ने इसे राष्ट्रहित में बताया. मंडल अध्यक्ष कृष्णा मोदी ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार किया गया एक संतुलित दस्तावेज है. उन्होंने कहा कि बजट के तीन मुख्य कर्तव्य, आर्थिक विकास में तेजी लाना, नागरिकों की आकांक्षाओं को पूरा कर उन्हें सशक्त बनाना और सबका साथ सबका विकास के तहत संसाधनों की समान पहुंच सुनिश्चित करनाबेहद प्रभावशाली है. कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर विशेष फोकस इस बजट को खास बनाता है. वक्ताओं ने कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को नयी मजबूती देगा और आत्मनिर्भरता की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा. मौके पर सुदामा प्रसाद, राजू कुमार रजक, राजेश प्रसाद, पंकज भारती, संजय कुमार तिलक, विनोद ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे. भैसमुंदो में मवेशियों की चोरी, दो वापस लौटे, दो अब भी लापता

भंडरा. थाना क्षेत्र के भैसमुंदो गांव में मवेशी चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है. शनिवार की रात भैसमुंदो निवासी महेश महली के घर से चोरों ने दो गाय, एक बाछी और एक बाछा समेत कुल चार मवेशी चुरा लिये. घटना का पता परिजनों को सुबह सोकर उठने पर चला. हालांकि, राहत की बात यह रही कि सुबह एक बाछा और एक बाछी खुद वापस घर लौट आये, लेकिन दो गायों का अब तक पता नहीं चल सका है. महेश महली ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए चोरी गये अन्य मवेशियों की बरामदगी की गुहार लगायी है. इस चोरी से गांव में असुरक्षा का माहौल है. ग्रामीणों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola