ePaper

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने होटलों का किया औचक निरीक्षण, वसूला जुर्माना

Updated at : 21 Nov 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने होटलों का किया औचक निरीक्षण, वसूला जुर्माना

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ मोइन अख्तर के नेतृत्व में लोहरदगा जिला अंतर्गत पतराटोली, शंख नदी मोड़ एवं सोमवार बाजार आदि क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा से संबंधित विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

फोटो निरीक्षण करते अधिकारी लोहरदगा. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ मोइन अख्तर के नेतृत्व में लोहरदगा जिला अंतर्गत पतराटोली, शंख नदी मोड़ एवं सोमवार बाजार आदि क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा से संबंधित विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान मिठाई दुकान, किराना दुकान, होटलों, जनरल स्टोर्स, फास्ट फूड स्टॉलों और चाय/नाश्ते की दुकानों पर औचक निरीक्षण किया गया. इस प्रक्रिया के दौरान कई जेनरल स्टोर्स के फ्रीजरों में एक्सपायरी डेट के कोल्डड्रिंक्स पाये गये. ऐसे सभी खाद्य पदार्थों को नष्ट कर दिया गया तथा संबंधित संचालकों से जुर्माना वसूला गया. ऐसी चार दुकानों से लगभग 5,000 रुपये की जुर्माना राशि वसूली गयी और उन्हें भविष्य में ऐसा न करने की सख्त चेतावनी दी गयी. निरीक्षण के दौरान अधिकांश खाद्य प्रतिष्ठान बिना खाद्य लाइसेंस के या लाइसेंस की अवधि समाप्त होने के बाद भी संचालित होते पाये गये. सभी प्रतिष्ठानों को सात दिनों के भीतर लाइसेंस प्राप्त करने का नोटिस दिया गया. इमली चौक स्थित होटलों को निर्देश दिया गया कि वे बिरयानी में केवल एफएसएसएआई प्रमाणित खाद्य रंग, सुगंध आदि का ही उपयोग करें. मेसर्स एसएस मार्ट से दालों और मसालों के नमूने लिये गये तथा राहत नगर स्थित मेसर्स राजा बेकरी से विभिन्न प्रकार की कुकीज के नमूने जांच के लिए लिए गए. इन्हें रासायनिक एवं गुणवत्ता परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला नामकुम भेजा गया है. परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. इस अवसर पर सहायक कार्मिक रजनीश कुमार भी मौके पर मौजूद थे. इस प्रकार का निरीक्षण अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा. उपरोक्त सभी निर्देशों का पालन न करने की स्थिति में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola