ऊर्जा सुरक्षा से अवैध खनन तक, मुन्नार में संसदीय समिति ने कई अहम मुद्दों पर किया मंथन
मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network
केरल के मुन्नार में कोयला, खान एवं इस्पात संबंधी संसदीय समिति की बैठक हुई, जिसमें लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने ऊर्जा सुरक्षा और अवैध खनन पर चर्चा की।
लोहरदगा. केरल के मुन्नार में कोयला, खान एवं इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति का तीन दिवसीय अध्ययन दौरा जारी है. सोमवार को हुई समिति की बैठक की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने की. बैठक में लोहरदगा सांसद सह छत्तीसगढ प्रभारी सुखदेव भगत ने समिति के सदस्य के रूप में हिस्सा लिया.
बैठक में देश की ऊर्जा सुरक्षा, औद्योगिक विकास, महत्वपूर्ण खनिजों की खोज, पर्यावरण संरक्षण, अवैध खनन पर रोक और कोल गैसीफिकेशन योजना समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. सुखदेव भगत ने ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीक को बढावा देने तथा अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने की जरूरत बतायी.
बैठक में कोयला एवं इस्पात मंत्रालय के साथ कोल इंडिया और उसकी सहायक कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया. समिति ने ऊर्जा और खनिज क्षेत्र से जुडे विभिन्न विषयों पर अधिकारियों से जानकारी ली.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए