लोहरदगा के बैमारी में फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, विजेता-उपविजेता टीम को खस्सी और शील्ड से सम्मान
फोटो विजेता टीम को पुरस्कृत करते अतिथि | Prabhat Khabar Network
लोहरदगा के बैमारी गांव में स्व शिव प्रसाद साहू मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ। मुख्य अतिथियों ने विजेता टीम को पुरस्कृत कर उत्साह बढ़ाया।
लोहरदगा. भंडरा प्रखंड के बैमारी गांव में आयोजित स्व शिव प्रसाद साहू मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन मंगलवार को हुआ. फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. मैच देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण और खेलप्रेमी पहुंचे.
समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल और विशिष्ट अतिथि सीआरपीएफ डीआइजी रविंद्र भगत मौजूद रहे. अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम को खस्सी और शील्ड देकर सम्मानित किया.
निशीथ जायसवाल ने कहा कि फुटबॉल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने के साथ उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने में सहायक है. उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए इस तरह के आयोजनों को जरूरी बताया.
सीआरपीएफ डीआइजी रविंद्र भगत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए