लोहरदगा में आवारा कुत्ते का आतंक, मंजूरमति स्कूल के पास दर्जन भर लोगों को काटकर किया घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा में एक आवारा कुत्ते ने आतंक मचाया, मंजूरमति स्कूल के पास दर्जन भर लोगों को काटकर घायल कर दिया. घटना के बाद इलाके में डर का माहौल बना हुआ है.

विज्ञापन

लोहरदगा. शहरी क्षेत्र के मंजूरमति स्कूल के पास शुक्रवार को एक आवारा कुत्ते के हमले से दर्जन भर लोग घायल हो गये. बताया जा रहा है कि कुत्ता सड़क पर आने-जाने वाले लोगों को काटकर घायल कर रहा था.

विज्ञापन

घायल हर्ष कुमार ने बताया कि वह मोटरसाइकिल पर खड़े थे, तभी अचानक कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया. कुत्ते के काटने से वह घायल हो गये. इसके बाद उन्होंने सदर अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया.

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुत्ता काफी देर तक इलाके में घूमता रहा और रास्ते में मिलने वाले लोगों पर हमला करता रहा. घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola