मतदाता सूची में नाम और विवरण सुधारने का मौका, सेन्हा में SIR नोटिस वालों की जनसुनवाई

Updated:
विज्ञापन

जन सुनवाई के दौरान मौजूद शिय सह निबंधन निर्वाची पदाधिकारी व कर्मी तथा मतदाता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया. एसआईआर नोटिस वाले मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच की गई और मतदाता सूची में त्रुटियों का समाधान किया गया. बीएलओ और बड़ी संख्या में मतदाता मौजूद रहे.

विज्ञापन

सेन्हा. प्रखंड क्षेत्र के मुरकी तोड़ार, सेन्हा और झलजमीरा पंचायत भवन में बुधवार को विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया. जनसुनवाई में प्रखंड निबंधन निर्वाची पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी पंकज कुमार भगत, प्रखंड विकास पदाधिकारी संग्राम मुर्मू और श्रम अधीक्षक गुमला धीरज कुमार उपस्थित रहे.

विज्ञापन

एसआईआर नोटिस वाले मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच

एसआईआर के तहत नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाता आवश्यक दस्तावेजों के साथ जनसुनवाई में पहुंचे. पदाधिकारियों ने मतदाताओं के दस्तावेजों की गहन जांच की. साथ ही मतदाता सूची में दर्ज त्रुटियों का समाधान किया गया.

पदाधिकारियों ने मतदाताओं से अपील की कि बीएलओ के माध्यम से जिन लोगों को नोटिस प्राप्त हुआ है, वे निर्धारित समय पर जनसुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपने आवश्यक दस्तावेज जमा करें. इससे मतदाता सूची में उनका नाम सही तरीके से दर्ज कराया जा सकेगा और आगामी चुनाव में मतदान करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी.

बीएलओ समेत बड़ी संख्या में मतदाता रहे मौजूद

मौके पर नितशिखा तिर्की, गुहा उरांव, विशाल सिंह, सुजीत उरांव, प्रवीण साहू, नागमनी उरांव और विजेता मिश्रा समेत सभी बीएलओ तथा महिला-पुरुष मतदाता उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola