संत रविदास जयंती पर भंडरा पहुंचा पवित्र कलश, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत

Updated:
विज्ञापन

स्वागत करते हुए श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

संत रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनके जन्म स्थान से लाया गया पवित्र कलश भंडरा पहुंचा. श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ कलश का भव्य स्वागत किया.

विज्ञापन

भंडरा (लोहरदगा): संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर उनके जन्मस्थान से लाया गया पवित्र कलश मंगलवार को कैरो मंडल होते हुए भंडरा बाजारटांड़ मोहल्ला पहुंचा. यहां श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ कलश का भव्य स्वागत किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा प्रखंड अध्यक्ष परमेश्वर उरांव की अध्यक्षता में किया गया. बाजारटांड़ में पवित्र कलश की विधिवत पूजा-अर्चना और महाआरती की गयी. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने सौंपा खेल विकास का डीपीआर

समानता और भाईचारे का दिया संदेश

मौके पर परमेश्वर उरांव ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को हमेशा समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया. उनका पूरा जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है. उनकी जयंती के अवसर पर जन्मस्थान की पवित्र मिट्टी वाला कलश क्षेत्र में पहुंचना सभी के लिए सौभाग्य की बात है.

बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, माताएं-बहनें और स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए. सभी ने संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने और उनके विचारों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष बिपता उरांव, उत्तम गुप्ता, प्रीतम गुप्ता, मुन्नी लाल साहू और दशरथ साहू समेत भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- छात्रों के लिए खुशखबरीः गुरुजी क्रेडिट कार्ड से अब पढ़ाई होगी आसान, 5% मार्जिन मनी का प्रावधान खत्म


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola