लोहरदगा में दुर्गा पूजा की तैयारी तेज, नौ दिनों तक रामचरितमानस पाठ के साथ होगी भागवत कथा

Updated:
विज्ञापन

फोटो बैठक में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा में दुर्गा पूजा की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में रामचरितमानस पाठ समिति ने नौ दिनों तक चलने वाले रामचरितमानस पाठ और भागवत पुराण कथा के आयोजन पर चर्चा की। कलश यात्रा को भव्य बनाने के लिए जनसहभागिता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

विज्ञापन

लोहरदगा. ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में रामचरितमानस पाठ समिति की बैठक अध्यक्ष अशोक पोद्दार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में दुर्गापूजा के अवसर पर नौ दिनों तक आयोजित होने वाले रामचरितमानस पाठ एवं भागवत पुराण कथा की तैयारियों पर चर्चा की गयी.

विज्ञापन

कलश यात्रा में अधिक लोगों की सहभागिता पर जोर

समिति के सचिव अजय कुमार मित्तल ने पिछली बैठक के निर्णयों, अब तक की तैयारियों और किये गये प्रयासों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आयोजन को लेकर समिति के सदस्य सक्रियता से जुटे हुए हैं. सदस्यों ने कार्यक्रम को भव्य रूप देने और अपनी जिम्मेदारियों का समर्पण के साथ निर्वहन करने की बात कही.

कोषाध्यक्ष मुरली अग्रवाल ने बताया कि प्रवचनकर्ता एवं भागवत पुराण कथावाचक के आगमन की अनुमति मिल गयी है. उनके निर्देश के अनुसार आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं. कलश स्थापना के दिन निकलने वाली कलश यात्रा को भव्य बनाने को लेकर भी चर्चा हुई. इसके लिए अधिक से अधिक लोगों और संगठनों से संपर्क कर उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.

समिति के प्रवक्ता रामचंद्र गिरि ने भी बैठक में अपने विचार रखे. मौके पर ओमप्रकाश सिंह, लाल मोहन केसरी, संजय चौधरी, परमेश्वर साहू, आनंद पांडेय, डॉ कुमुद अग्रवाल, संदीप पोद्दार, सुनील अग्रवाल समेत समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं सनातन धर्मावलंबी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola