रामचरितमानस के संदेश से गूंजा मंजूरमती विद्यालय, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
कार्यक्रम में उपस्थित लोग. | Prabhat Khabar Network
हिंदी साहित्य कला परिषद ने लोहरदगा में गोस्वामी तुलसीदास की जयंती मनाई. मुख्य अतिथि सुरेश कुमार झा ने रामचरितमानस के महत्व पर प्रकाश डाला.
लोहरदगा: महादेव आश्रम स्थित मंजूरमती उच्च विद्यालय परिसर में हिंदी साहित्य कला परिषद की ओर से गोस्वामी तुलसीदास की जयंती श्रद्धा और भक्ति के साथ मनायी गई. कार्यक्रम का शुभारंभ गोस्वामी तुलसीदास की तस्वीर पर पुष्पांजलि, मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ. छात्रा राशि कुमारी ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की.
आपके शहर में
विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किये भजन और चौपाइयां
संयुक्त सचिव पूनम मिश्रा ने स्वागत भाषण दिया. कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भजन, चौपाई और रामचरितमानस के प्रसंगों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया. सेंचुरी फॉर एजुकेशन की अर्पना राज, सृष्टि कुमारी और स्वस्तिका कुमारी ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं. बाल विकास उच्च विद्यालय की मुनिया कुमारी, बाल विद्या विशम की शिवानी लकड़ा और परी राज मेहता तथा बालिका मध्य विद्यालय की सितारा कुमारी, वैष्णवी पार्वती और प्रिया कुमारी ने कार्यक्रम में भाग लिया. अभिषेक कुमार ने तुलसीदास के जीवन और उनके साहित्य पर विचार रखें, जबकि आदित्य देव गोस्वामी ने केवट का स्वरूप प्रस्तुत किया.
ये भी पढ़ें- गुमला में बारिश के बीच ब्रदर एफसी ने जीता जिला फुटबॉल लीग का खिताब
रामचरितमानस जीवन मूल्यों की देता है सीख
मुख्य अतिथि सुरेश कुमार झा ने कहा कि समाज में भगवान राम के प्रति प्रेम और उनके आदर्शों के प्रति आस्था बढ़े तो आपसी विभेद कम हो सकते हैं. रामचरितमानस के भावों को जीवन में उतारने और चौपाइयों का नियमित पाठ करने से सकारात्मक सोच विकसित होती है तथा व्यक्ति को सही दिशा मिलती है.
'शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जित करना नहीं'
संयुक्त सचिव पूनम मिश्रा ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास केवल महान कवि ही नहीं, बल्कि श्रेष्ठ व्याख्याता भी थे. उनकी रचना रामचरितमानस आज भी समाज को मार्गदर्शन देने का काम करती है. उन्होंने कहा कि तुलसीदास ने भगवान राम के चरित्र के माध्यम से आदर्श जीवन-मूल्यों का संदेश दिया. शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों और संस्कारों को समझना भी है.
कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष गणेश लाल, उपाध्यक्ष गौतम लेनिन, सचिव अजय कुमार मित्तल, संगठन सचिव दीपक कुमार, संयुक्त सचिव पूनम मिश्रा, कार्यकारी सदस्य अंजली सिंह सहित परिषद के अन्य सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें- नाबालिग ने दिया मृत नवजात को जन्म, आरोपी महिला गिरफ्तार; आंगन में दफन था शव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए