करमा पूजा और सांस्कृतिक समारोह की तैयारी को लेकर समिति की बैठक
बैठक में उपस्थित लोग. | Prabhat Khabar Network
लोहरदगा के बीएस कॉलेज में करमा पूजा और भव्य सांस्कृतिक समारोह के आयोजन को लेकर बैठक हुई. जानिए कार्यक्रम की पूरी जानकारी और तैयारियों का अपडेट.
लोहरदगाः करमा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक समारोह के आयोजन को लेकर रविवार को बीएस कॉलेज परिसर में समिति की बैठक हुई. बैठक में समारोह की तैयारियों, व्यवस्थाओं और आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई. सदस्यों ने कार्यक्रम को बेहतर और व्यवस्थित बनाने के लिए अपने सुझाव भी रखे.
आपके शहर में
प्रकृति पूजा की परंपरा को आगे बढ़ाने पर जोर
समिति की संरक्षक मंडली ने करमा पर्व के महत्व के साथ समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया. मुख्य संरक्षक मनी उरांव ने कहा कि आदिवासी समाज को प्रकृति के करीब रहने और उसकी पूजा करने की परंपरा अपने पूर्वजों से मिली है. करमा पर्व इसी परंपरा और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है. बैठक में समारोह को भव्य और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने का निर्णय लिया गया.
ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर राखी और मेहंदी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
30 अगस्त को होगी अगली बैठक
समिति की अगली बैठक 30 अगस्त रविवार को बीएस कॉलेज परिसर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में संरक्षक शंकर भगत, अनिल कुमार भगत, पड़हा के कोटवार-गोस्वामी भगत, तेम्बा भगत, शशि कुमार भगत, बिनोद उरांव, पुंकेश उरांव, वकील भगत, सुजीत उरांव, पंकज उरांव, दीपक महली, राजेश उरांव, निकास उरांव, बिनू मनीष उरांव, लोहरा, संदीप, रमेश, जोगेंद्र सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए