देव मंदिर और उमंगा धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने की सुख-शांति की कामना
दर्शन यात्रा में शामिल श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network
लोहरदगा से जय श्रीराम समिति द्वारा आयोजित दर्शन यात्रा में 300 श्रद्धालुओं ने देव और उमंगा मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कामना की।
लोहरदगाः सावन माह के अवसर पर जय श्रीराम समिति के नेतृत्व में लोहरदगा से औरंगाबाद जिले के प्रसिद्ध देव मंदिर और उमंगा स्थित उमंगेश्वरी माता मंदिर के लिए दर्शन यात्रा निकाली गई. बस से बच्चों समेत करीब 300 श्रद्धालु यात्रा पर रवाना हुए. नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव ने केसरिया झंडा दिखाकर यात्रा को रवाना किया. यात्रा के दौरान समिति की ओर से श्रद्धालुओं के बीच फल भी वितरित किए गए.
आपके शहर में
ऐतिहासिक छठ घाट में श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
श्रद्धालु सबसे पहले देव मंदिर पहुंचे. मंदिर में दर्शन से पहले सभी ने ऐतिहासिक छठ घाट में स्नान किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. पहली बार देव मंदिर पहुंचे श्रद्धालु मंदिर के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व से परिचित हुए. उन्होंने मंदिर की परिक्रमा करने के साथ पुराने महल और आसपास मौजूद ऐतिहासिक अवशेषों को भी देखा. प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक धरोहरों ने श्रद्धालुओं को काफी आकर्षित किया.
ये भी पढ़ें- नाबालिग ने दिया मृत नवजात को जन्म, आरोपी महिला गिरफ्तार; आंगन में दफन था शव
उमंगेश्वरी माता के दरबार में की सुख-समृद्धि कामना
इसके बाद श्रद्धालु मदनपुर स्थित उमंगा मंदिर पहुंचे. पहाड़ पर स्थित मंदिर तक पहुंचने के दौरान श्रद्धालुओं ने रास्ते में विभिन्न धार्मिक स्थलों, कुंड, शिवलिंग, भगवान गणेश, उमंगेश्वरी माता और भगवान हनुमान के दर्शन किये. मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने उमंगेश्वरी माता की पूजा-अर्चना की और परिवार और समाज की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की.
मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव, जिला संरक्षक शैलेश कुमार कुशवाहा, लक्ष्मी भगत, अजय सोनी, अनूप गुप्ता, ओम महतो, महिला अध्यक्ष इंदिरा प्रधान, पूर्णिमा वर्मा, उपेंद्र कुशवाहा, बीगन महतो, अजय घोष, विजय सोनी, पंकज महतो, सुनील सोनी, अमित कुमार, धीरज कुमार, संजय सोनी सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए