लोहरदगा में सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 49 लोगों की हुई जांच
शिविर में स्वास्थ्य जांच कराती महिला व अन्य. | Prabhat Khabar Network
लोहरदगा के चुन्नीलाल स्कूल में सेवा भारती द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 49 लोगों की विभिन्न बीमारियों की जांच की गई,
लोहरदगाः जिला सेवा भारती लोहरदगा की ओर से रविवार को चुन्नीलाल स्कूल परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय पंकज, डॉ कुमुद अग्रवाल, सचिव संजय चौधरी और समाजसेवी रामचंद्र गिरी ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया. इस दौरान वंदे मातरम् और भारत माता के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा.
आपके शहर में
हीमोग्लोबिन से लेकर ब्लड शुगर तक की जांच
शिविर में कुल 49 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया. इस दौरान हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, ब्लड शुगर, बीपी, वजन, हार्टबीट और ऑक्सीजन लेवल की जांच नि:शुल्क की गयी. जांच के बाद चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी.
ये भी पढ़ें- गुमला में बारिश के बीच ब्रदर एफसी ने जीता जिला फुटबॉल लीग का खिताब
जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधा देना संस्था का उद्देश्य
जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा कि जरूरतमंद, गरीब और असहाय लोगों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना सेवा भारती का प्रमुख उद्देश्य है. संस्था की ओर से आगे भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रखे जायेंगे.
बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह
डॉ कुमुद अग्रवाल ने बदलते मौसम में बुखार, मलेरिया और बदन दर्द जैसी समस्याओं से सावधान रहने की सलाह दी. उन्होंने लोगों से चिकित्सकीय परामर्श के बाद ही दवा लेने और आसपास स्वच्छता बनाये रखने की अपील की. मौके पर सेवा भारती के पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे.
ये भी पढ़ें- JPSC-JSSC विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र और झारखंड सरकार को नोटिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए