राम लखन हनुमान मंदिर की वर्षगांठ संपन्न, कुमारी कन्याओं की महाआरती रही मुख्य आकर्षण

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राम लखन हनुमान मंदिर की वर्षगांठ संपन्न, कुमारी कन्याओं की महाआरती रही मुख्य आकर्षण

विज्ञापन

लोहरदगा. शहर के लहेरी मोहल्ला स्थित राणा चौक पर अवस्थित राम लखन हनुमान मंदिर की 15वीं वर्षगांठ श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव के साथ मनायी गयी. इस मौके पर पांच कुमारी कन्याओं द्वारा की गयी भव्य महाआरती श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रही. इससे पूर्व मंदिर के पुजारी जीतू पाठक और रामसेवक पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चन और हवन कराया. वर्षगांठ को लेकर मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी आकर्षक विद्युत सज्जा से भव्य रूप से सजाया गया था. संध्या होते ही मंदिर परिसर रोशनी से जगमगा उठा और भगवान श्रीराम तथा बजरंगबली के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. महाआरती में काफी संख्या में माताएं, बहनें, बच्चे और राम भक्त शामिल हुए, इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर परमेश्वर साहू, मनीष साहू, दीपा साहू, कंचन माला, नवीन अग्रवाल, पवन अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल, कमल महतो, सचिन कुमार साहू, सत्यम कुमार, चंदन गोयल, अजय मित्तल, अनिल अग्रवाल, विनोद राय, विपुल, विनय केसरी, प्रियांशु प्रिया, चंदन गोप, रामविलास सिंह, जगतपाल केसरी समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद थे. सभी पंचायतों में आज से विशेष कैंप, बनेंगे विभिन्न प्रमाण पत्र

सेन्हा. आम नागरिकों को प्रमाण पत्रों के लिए कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े, इसके लिए प्रखंड सह अंचल कार्यालय के तत्वावधान में 16 से 20 जून तक सभी पंचायतों में तिथिवार विशेष कैंप का आयोजन किया जायेगा. सीओ पंकज कुमार भगत ने बताया कि पंचायत भवनों में सुबह 10:30 से अपराह्न 5:00 बजे तक आयोजित इन शिविरों में जाति, निवास, आय, पारिवारिक सदस्यता, जन्म-मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र के आवेदन आदि का त्वरित निष्पादन किया जायेगा. शिविरों के सफल संचालन के लिए प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अजित भगत व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निरंजन कुमार को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. तय कार्यक्रम के अनुसार 16 जून को अलौदी, सिंह व उगरा, 17 जून को मुर्की, तोड़ार व बदला, 18 जून को बुटी व सेरेंगहातु तोड़ार, 19 जून को अरु व चितरी डांडू तथा 20 जून को भड़गांव व झालजमीरा पंचायत में शिविर आयोजित होगा.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola