SIR के तहत लंबित मतदाताओं की जनसुनवाई 15 और 16 सितंबर को
कुड़ू में मतदाता सूची सुधार के लिए जनसुनवाई जारी है. लंबित मतदाताओं को 12 सितंबर तक बीएलओ के पास जरूरी कागजात जमा करने का निर्देश दिया गया है.
कुड़ू (लोहरदगा): विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) प्रक्रिया के तहत जनसुनवाई के लिए लंबित मतदाताओं को 12 सितंबर तक सभी जरूरी कागजात संबंधित बीएलओ के पास जमा करना अनिवार्य है. प्रशासन ने मतदाताओं से निर्धारित तिथि तक दस्तावेज जमा करने की अपील की है.
मतदान केंद्र संख्या 158, 162 और 163 के जिन मतदाताओं की जनसुनवाई नहीं हो सकी है, वे 15 सितंबर को टाटी पंचायत सचिवालय में सुबह 10 बजे पहुंचकर लंबित प्रक्रिया पूरी करा सकेंगे. वहीं मतदान केंद्र संख्या 159, 160, 161, 164 और 165 के मतदाताओं के लिए 16 सितंबर को कुड़ू प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में जनसुनवाई आयोजित की जायेगी. इस दौरान मतदाता अपना पक्ष रख सकेंगे.
ये भी पढ़ें- स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, स्कूलों में बच्चों की नियमित जांच का निर्देश
पात्र मतदाता सूची से बाहर न हों : बीडीओ
प्रभारी बीडीओ सह सीओ संतोष उरांव ने सभी बीएलओ को मतदाताओं को नोटिस तामिला कराने और उन्हें जनसुनवाई में शामिल कराने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से बाहर न हो और मतदान के अधिकार से वंचित न रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए