लव-कुश जयंती को लेकर भंडरा में जुटा कुशवाहा महासमाज, 20 सितंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
बैठक में मौजूद लोग : Prabhat Khabar
लोहरदगा के भंडरा में लव-कुश जयंती समारोह को लेकर बैठक हुई. समाज की एकता और गौरवशाली परंपरा को मजबूत करने के लिए भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई.
लोहरदगा. लव-कुश जयंती समारोह के आयोजन को लेकर मंगलवार की शाम भंडरा के बेदाल गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में लव-कुश कुशवाहा महासमाज की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार महतो ने की. आगामी 20 सितंबर को लव-कुश जयंती समारोह होना है. इसकी तैयारियों पर चर्चा की गई.
समारोह में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील
जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार महतो ने समाज के लोगों से समारोह में ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समारोह को भव्य रूप से आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और समाज के गौरव को मजबूत करने का प्रयास किया जायेगा.
‘नई पीढ़ी को अपनी पुरानी शान से जोड़ने का मौका’
संरक्षक किनेश्वर महतो ने कहा कि लव-कुश जयंती केवल एक समारोह नहीं, बल्कि समाज की एकता और संगठन को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी पुरानी शान से जोड़ने का मौका है. उपाध्यक्ष दीपक कुमार महतो ने युवाओं से नगर भ्रमण कार्यक्रम में अनुशासन के साथ ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में शामिल होने की अपील की.
ये भी पढ़ें: कुड़ू में धान की भुसी के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 850 पेटी शराब, 50 लाख की खेप बरामद; तस्कर फरार
युवाओं को नशापान से दूर रहने की अपील
संरक्षक पुष्कर महतो ने युवाओं को नशापान से दूर रहकर शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही. उन्होंने समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया. धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष हरिनाथ महतो ने किया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, बरही के सीताराम महतो समेत समाज के कई लोग मौजूद थे.
पारंपरिक वेशभूषा में निकलेगी भव्य शोभायात्रा
बैठक में "एकता हमारी शक्ति है, संगठन हमारी पहचान है" के संकल्प के साथ समारोह को सफल बनाने पर जोर दिया गया. इस बार के समारोह में एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे.
सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभा दिखायेंगे बच्चे और युवा
साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा, जिसमें समाज के बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों द्वारा प्रेरणादायक भाषण भी दिए जाएंगे.
ये भी पढ़ें: सिलाई मशीन और किट पाकर आत्मनिर्भर बनेंगी प्रशिक्षणार्थी, लातेहार में कौशल प्रशिक्षण का मिला लाभ
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए