श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ रहे श्रद्धालु, भगवान की लीलाओं के साथ सज रही आकर्षक झांकियां
मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network
लोहरदगा के गुदरी बाजार में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू. अच्युत प्रपन्नाचार्य महाराज की कथा और आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण हैं.
लोहरदगाः शहर के गुदरी बाजार स्थित मुंद्रिका बैंक्वेट परिसर में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है. अयोध्या धाम से पहुंचे कथावाचक श्री अच्युत प्रपन्नाचार्य महाराज और उनकी टीम श्रद्धालुओं को प्रतिदिन भागवत कथा का रसपान करा रही है. कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के साथ आकर्षक झांकियां भी श्रद्धालुओं के बीच प्रस्तुत की जा रही हैं.
शिव-पार्वती विवाह की झांकी ने मोहा मन
प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक कथा का आयोजन हो रहा है. इसमें भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, कपिल चरित्र, ध्रुव चरित्र और भागवत धर्म का विस्तार से वर्णन किया जा रहा है. कथा के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का मंचन भी किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने खूब सराहा. अब कथा में वामन अवतार की कथा सुनायी जाएगी और इसकी आकर्षक झांकी भी प्रस्तुत की जाएगी.
ये भी पढ़ें- बाल विवाह, बाल श्रम और नशापान के खिलाफ ग्रामीणों को किया गया जागरूक
श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्था
कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और सुरक्षा की व्यवस्था की गई है. कथा विश्राम के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जा रहा है. आयोजन को सफल बनाने में जय प्रकाश शर्मा, सुनील अग्रवाल, कुंदन साहू, राजन मेहता, जय गोविंद, अशोक कांस्यकर, प्रमोद अग्रवाल, सुनील मेहता, संजय शर्मा, संजय अग्रवाल और कंचन कांस्यकर समेत अन्य लोग सहयोग कर रहे हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए