रिमझिम फुहारों के साथ भंडरा में माॅनसून की दस्तक, खेती-किसानी में जुटे किसान
रिमझिम फुहारों के साथ भंडरा में माॅनसून की दस्तक, खेती-किसानी में जुटे किसान
भंडरा़ रिमझिम फुहारों के साथ क्षेत्र में माॅनसून ने दस्तक दे दी है. माॅनसून के आगमन के पहले ही दिन हुई इस हल्की बारिश से मौसम बेहद सुहाना हो गया है और तापमान में करीब 12 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गयी है. चिलचिलाती गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने अब जाकर राहत की सांस ली है. आसमान में काले बादल छाने के साथ ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है. इस बदलते मौसम को देख किसान बेहद उत्साहित हैं. हालांकि, बारिश शुरू होने से पहले ही किसान अपने खेतों की तैयारी में जुट चुके थे, लेकिन अब माॅनसून के दस्तक देते ही कृषि कार्यों में तेजी आ गयी है. बाजार में खाद और बीज की दुकानों पर किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है और लोग खरीदारी में लग गये हैं. ज्यादातर किसान इस बार बेहतर पैदावार के लिए हाइब्रिड नस्ल के धान और मकई की खेती को प्राथमिकता दे रहे हैं. बरसात की शुरुआत में किसान मकई, मूंगफली और मडुआ जैसी भदई फसलों की बुवाई में लगे हैं. किसानों का कहना है कि भदई फसलों की बुवाई में एक सप्ताह से 10 दिन का समय लगता है. इन फसलों के तैयार होने से उन्हें अच्छी नकदी आमदनी हो जाती है, इसके बाद वे पूरी तरह से धान की खेती में जुट जाते हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए