लोहरदगा: छत्तीसगढ़ प्रभारी बने सुखदेव भगत का 19 को स्वागत, राजेंद्र भवन में जुटेंगे कांग्रेसी
सुखदेव भगत | Prabhat Khabar Network
सांसद सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर लोहरदगा में 19 सितंबर को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है. इस मौके पर कांग्रेसी राजेन्द्र भवन में जुटेंगे.
लोहरदगा. अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की ओर से सांसद सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 19 सितंबर को स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे राजेंद्र भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में होगा.
सभी प्रखंडों में संगठन की स्थिति की समीक्षा
जिला अध्यक्ष सुखैर भगत ने बताया कि स्वागत समारोह के बाद जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक आयोजित की जाएगी. बैठक में जिले के सभी प्रखंडों में संगठन की स्थिति की समीक्षा की जाएगी. साथ ही एसआइआर की प्रगति पर भी चर्चा होगी. बैठक में जिले से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा. इस दौरान उनके समाधान को लेकर चर्चा की जाएगी. बैठक में लोकसभा प्रभारी, सह प्रभारी और जिला प्रभारी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे.
बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने की अपील
जिला अध्यक्ष सुखैर भगत ने जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने की अपील की है. उन्होंने युवा कांग्रेस, एनएसयूआइ, सेवादल, महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, ओबीसी, एससी, एसटी प्रकोष्ठ, आरजीपीएस के पदाधिकारियों के साथ सभी प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष और पंचायत अध्यक्षों से भी बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए