कस्तूरबा विद्यालय में मिशन लाइफ कार्यक्रम आयोजित
कस्तूरबा विद्यालय में मिशन लाइफ कार्यक्रम आयोजित
किस्को. छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और संसाधन बचत की आदत विकसित करने के उद्देश्य से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय किस्को में फंक्शन यूथ एंड इको क्लब के तहत मिशन लाइफ कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी गयी. मौके पर कचरा प्रबंधन, साफ-सफाई के महत्व, कचरा कम करने और पुनः उपयोग की प्रक्रिया समझायी गयी. विद्यालय परिसर और कक्षाओं की स्वच्छता को लेकर जागरूक किया गया. वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण पर मॉडल के माध्यम से जानकारी दी गयी तथा पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया गया. स्वच्छ भारत अभियान के तहत परिसर की साफ-सफाई की गयी और अलग-अलग डस्टबिन के उपयोग से सूखा व गीला कचरा पृथक्करण की जानकारी दी गयी. शिक्षकों, छात्राओं और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने पौधरोपण कर उसकी देखभाल का संकल्प लिया. ऊर्जा बचाओ, एलइडी अपनाओ विषय पर पोस्टर, निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी. निबंध और पोस्टर के माध्यम से पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा दिया गया़ छात्राओं ने निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया. अभिभावक-शिक्षक बैठक में नामांकन पर हुई चर्चा
आपके शहर में
किस्को. एसडी आइडियल इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल किस्को में प्रिंसिपल भूषण राज की अध्यक्षता में अभिभावक-शिक्षक बैठक हुई. इसमें नये सत्र 2026-27 में नामांकन के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. बैठक में अनुशासन, पढ़ाई-लिखाई, नये प्रवेश और छात्रावास सुविधाओं पर चर्चा की गयी. मौके पर भूषण राज ने बताया कि मार्च तक नये प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा. 2500 रुपये में खाना और रहने की सुविधा उपलब्ध होगी. वहीं, घर में ट्यूशन और स्कूल फीस शामिल होगी. बैठक में स्वाति, बबली, सोनू, रौनक, नीतू, कैलाश, पूजा, सलेहा, सुमन, प्रीति, अनीशा, रेणु, रानित आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए