लोहरदगा के धनंजय प्रसाद सिंह का निधन, गृह मंत्रालय में अंडर सेक्रेटरी के पद पर थे कार्यरत
फाइल फोटो धनंजय प्रसाद सिंह | Prabhat Khabar Network
भारत सरकार के गृह मंत्रालय में कार्यरत धनंजय प्रसाद सिंह का दिल्ली में ब्रेन हैमरेज से निधन हो गया। 52 वर्षीय अधिकारी के निधन से परिजनों और समाज में गहरा शोक है।
लोहरदगा. बैंक कॉलोनी चेकपोस्ट निवासी बालेश्वर प्रसाद सिंह के चतुर्थ पुत्र धनंजय प्रसाद सिंह (52) का 17 सितंबर को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया. वह भारत सरकार के गृह मंत्रालय में अंडर सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थे. उनके निधन की खबर से परिवार और समाज में शोक की लहर है.
बताया गया कि धनंजय प्रसाद सिंह का निधन ब्रेन हैमरेज के कारण हुआ. परिजनों के अनुसार, वह ईमानदार, कर्मठ और गंभीर स्वभाव के व्यक्ति थे. उनके निधन से परिजनों, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक है.
लोहरदगा में हुआ अंतिम संस्कार
धनंजय प्रसाद सिंह का अंतिम संस्कार लोहरदगा के भक्सो हरमू मुक्तिधाम में किया गया. अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार, समाज के लोग और शुभचिंतक शामिल हुए और उन्हें अंतिम विदाई दी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए