सेन्हा में SIR को लेकर बैठक, 1516 नो-मैपिंग मतदाताओं की होगी सुनवाई
लोहरदगा के सेन्हा प्रखंड में नोमैपिंग मतदाताओं की सूची के लिए सुनवाई 24 अगस्त से पंचायत भवनों में शुरू होगी. पूरी प्रक्रिया और कार्यक्रम की जानकारी यहां पढ़ें.
सेन्हा (लोहरदगा): अंचल कार्यालय में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्षों और जनप्रतिनिधियों के साथ एसआईआर को लेकर बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी सह प्रखंड निबंधन निर्वाची पदाधिकारी पंकज कुमार भगत ने की. बैठक में एसआईआर के तहत नो-मैपिंग सूची में शामिल मतदाताओं के सत्यापन और सुनवाई की प्रक्रिया की जानकारी दी गई.
आपके शहर में
1516 मतदाता नो-मैपिंग सूची में
अंचलाधिकारी ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बूथों के अंतर्गत करीब 1516 मतदाताओं के नाम नो-मैपिंग सूची में आए हैं. इन सभी मतदाताओं को बीएलओ के माध्यम से सूचना देने के लिए नोटिस उपलब्ध करा दिया गया है. अब संबंधित मतदाताओं की सुनवाई पंचायत स्तर पर की जाएगी.
ये भी पढ़ें- अबुआ आवास योजना से बदली बिरता देवी की जिंदगी, कच्चे घर से पक्के मकान तक पहुंचा परिवार
24 अगस्त से पंचायत भवनों में होगी सुनवाई
नो-मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई 24 अगस्त से प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के पंचायत भवनों में शुरू होगी. सुनवाई के बाद आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर पात्र मतदाताओं की मैपिंग की जाएगी. 24 अगस्त को अलौदी, अरु और तोड़ार पंचायत भवन में सुनवाई आयोजित की जायेगी. इस दौरान अंचलाधिकारी, बीडीओ सेन्हा और श्रम अधीक्षक, गुमला मौजूद रहेंगे.
राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील
बैठक में अंचलाधिकारी ने विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्षों और प्रतिनिधियों से सुनवाई की प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि संबंधित मतदाताओं तक सूचना पहुंचाने और उन्हें निर्धारित तिथि पर सुनवाई में उपस्थित कराने में राजनीतिक दलों की भूमिका महत्वपूर्ण है. बैठक में जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की, सांसद प्रतिनिधि नंदकिशोर शुक्ला, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नवल किशोर साहू, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर राम समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे.
ये भी पढ़ें- झारखंड में रक्षाबंधन की छुट्टी में भी खुलेंगे स्कूल, जानें वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए