दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को BEO ने किया सम्मानित
लोहरदगा में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का समापन हुआ. बीईओ राजीव रंजन ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया.
लोहरदगाः सीएम एसओई नदिया हिंदू उच्च विद्यालय, लोहरदगा के खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का समापन हुआ. समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को बीईओ राजीव रंजन ने सम्मानित किया. दो दिनों तक चली प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
आपके शहर में
विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने मारी बाजी
400 मीटर बालक वर्ग में आयुष राज और बालिका वर्ग में केजीवीबी कुजरा की निकी उरांव ने जीत दर्ज की. 800 मीटर बालिका वर्ग में एकलव्य विद्यालय कुजरा और बालक वर्ग में नेताजी हीरही के मुन्ना खेरवार विजेता रहे. 3000 मीटर बालिका वर्ग में एसओई कस्तूरबा की टीम ने बाजी मारी. वॉलीबॉल के बालक वर्ग में चुननी लाल हाई स्कूल और बालिका वर्ग में सीएम एसओई नदिया हाई स्कूल विजेता रहा. खो-खो के बालिका वर्ग में एकलव्य विद्यालय कुजरा और बालक वर्ग में नेताजी सुभाष चंद्र बोस हाई स्कूल, हिरही ने खिताब अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें- बच्चों ने बनायीं राखियां, जम्मू-कश्मीर में तैनात जवानों तक पहुंचेगा स्नेह
ग्रामीण प्रतिभाओं को मिल रहा मंच
बीईओ राजीव रंजन ने कहा कि शिक्षा विभाग ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे कस्बों में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाने और उन्हें निखारने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करा रहा है. इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है और उनमें खेल भावना के साथ अनुशासन व आत्मविश्वास भी विकसित होता है.
बीपीओ मंजू देवी और शिक्षक शैलेन्द्र कुमार सुमन ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शिक्षकों और खेल प्रशिक्षकों के सहयोग की सराहना की. उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई. आयोजन को सफल बनाने में संजय उरांव, रश्मि खेस, आरती कुमारी, प्रतिभा खलखो, उर्शुला कुजूर सहित अन्य शिक्षकों और कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. मौके पर प्रज्या संस्था के अनिल कुमार त्रिपाठी समेत अन्य लोग मौजूद थे.
ये भी पढ़ें- बारिश ने छीना आशियाना, कच्चा मकान गिरने से परिवार पर टूटा संकट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए