बारिश ने छीना आशियाना, कच्चा मकान गिरने से परिवार पर टूटा संकट
सेन्हा के बाजार डांडू गांव में भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान गिर गया. पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है.
सेन्हा (लोहरदगा): प्रखंड क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच मुरकी तोड़ार पंचायत अंतर्गत बाजार डांडू गांव में शुक्रवार रात एक कच्चा खपरैल मकान अचानक गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. मकान गिरने से घरेलू उपयोग का सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया.
आपके शहर में
बारिश के कारण अचानक गिरा मकान
जानकारी के अनुसार बाजार डांडू निवासी स्वर्गीय धुरन नायक के पुत्र श्याम प्रताप नायक का कच्चा खपरैल मकान लगातार बारिश के कारण कमजोर हो गया था. शुक्रवार रात अचानक मकान का एक हिस्सा गिर गया. इसके बाद देखते ही देखते मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. मकान में रखा घरेलू उपयोग का सामान मलबे में दब गया, जिससे पीड़ित परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ है. घटना के बाद श्याम प्रताप नायक और उनके परिवार के सामने रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है.
ये भी पढ़ें- ‘आपकी समस्याएं, मेरी समस्याएं’, गुमला के 5 मुखियाओं से बोले सांसद सुखदेव भगत
आर्थिक स्थिति ठीक नहीं, नया मकान बनाना मुश्किल
श्याम प्रताप नायक ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. ऐसे में तत्काल नया मकान बनाना उनके लिए संभव नहीं है. बारिश के मौसम में परिवार के साथ सुरक्षित स्थान पर रहने में काफी परेशानी हो रही है. उन्होंने प्रशासन से आपदा राहत कोष के तहत मकान निर्माण के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है. श्याम प्रताप नायक ने कहा कि यदि सरकारी सहायता मिलती है, तो परिवार के रहने योग्य मकान का निर्माण कराया जा सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए