लोहरदगा में दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू, सांसद सुखदेव भगत ने केंद्रीय पूजा समिति के नये कार्यालय का किया उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

फोटो कार्यालय का उद्घाटन करते सांसद | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। सांसद सुखदेव भगत ने केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के नए कार्यालय का उद्घाटन किया और भव्य आयोजन का भरोसा दिया.

विज्ञापन

लोहरदगा. केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति लोहरदगा के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन सोमवार को सांसद सुखदेव भगत ने किया. पंडित उत्तम शास्त्री ने धार्मिक अनुष्ठान कराया. इस अवसर पर आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने चर्चा की.

विज्ञापन

भव्य आयोजन के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा

सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना से शक्ति मिलती है. लोहरदगा में मां दुर्गा की पूजा हमेशा भव्य तरीके से होती रही है. इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया जायेगा. उन्होंने आयोजन में हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिया.

समिति के अध्यक्ष रमेश साहू और महासचिव कुणाल वर्मा ने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर शहर में तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. सभी पूजा समितियों के बीच समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराने का प्रयास किया जायेगा. सभी के सहयोग से इस वर्ष भी भव्य आयोजन किया जायेगा.

मौके पर प्रवीण कुमार सिंह, ओमप्रकाश सिंह, गोपी कुंवर, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव, संजय बर्मन, डब्ल्यू राय, रामलखन प्रसाद, जिला परिषद सदस्य संदीप कुमार गुप्ता, मोहन दुबे, सुरेश ठाकुर, अजय मित्तल, श्रीचंद प्रजापति, मनोज कुमार गुप्ता मन्ना, सोहन साहू, महेंद्र महतो, गोलू सिंह, आलोक कुमार साहू, प्रो शिवदयाल साहू, अजय पंकज, मुरलीधर अग्रवाल, राजन मेहता, बसंत साहू, राजेश अग्रवाल, ओमप्रकाश, कुणाल अभिषेक समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola