SIR 2026 की सुनवाई पर डीसी की नजर, लोहरदगा में दावा-आपत्ति प्रक्रिया का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण करते डीसी

लोहरदगा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) के तहत दावा एवं आपत्ति से संबंधित सुनवाई प्रक्रिया का जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को नियमानुसार समय पर मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया.

विज्ञापन

लोहरदगा : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) के तहत शुरू हुई दावा एवं आपत्ति से संबंधित सुनवाई प्रक्रिया का जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने निरीक्षण किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार द्वारा नगर परिषद कार्यालय में तथा अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-श्रम अधीक्षक आंद्रेयास कुल्लू द्वारा सदर प्रखंड की अरकोसा पंचायत स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय परिसर में की जा रही सुनवाई का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से नोटिस के आलोक में अब तक हुई सुनवाई और मामलों के निष्पादन की जानकारी ली.

उपायुक्त ने नोटिस जारी किये गये सभी मामलों की निर्धारित प्रक्रिया के तहत समयबद्ध सुनवाई पूरी करने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों से पूर्ण दक्षता, गंभीरता और समयबद्धता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने को कहा, ताकि SIR-2026 से संबंधित दावा एवं आपत्ति के मामलों का नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित हो सके.

सुनवाई की जानकारी मतदाताओं को पहले देने का निर्देश

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों और बीएलओ को निर्देश दिया कि जिन मतदाताओं को सुनवाई के लिए नोटिस जारी किये गये हैं, उन्हें निर्धारित तिथि, समय और स्थान की पूर्व जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि सूचना के अभाव में कोई पात्र मतदाता सुनवाई से वंचित नहीं होना चाहिए.

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सुनवाई में पहुंचे मतदाताओं से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली.

मतदाताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील

उपायुक्त ने जिले के सभी मतदाताओं से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय और सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की. उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं को सुनवाई से संबंधित नोटिस प्राप्त हुए हैं, वे नोटिस में निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपनी बात रखें.

निरीक्षण के दौरान पीडी आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार, बीएलओ सुपरवाइजर सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola