लोहरदगा एथलेटिक मीट भविष्य में खेल की दुनिया में मील का पत्थर साबित होगा : कुमार ताराचंद
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 30 Jan 2026 10:50 PM
लोहरदगा एथलेटिक मीट भविष्य में खेल की दुनिया में मील का पत्थर साबित होगा : कुमार ताराचंद
लोहरदगा़ झारखंड की खेल परंपरा को मजबूती देते हुए लोहरदगा शहर के ललित नारायण स्टेडियम में शुक्रवार से राज्यस्तरीय तीन दिवसीय ओपन एथलेटिक मीट की भव्य उद्घाटन किया गया. छह दशक से भी अधिक समय से लगातार आयोजित हो रही इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता ने एक बार फिर लोहरदगा को राज्य के खेल मानचित्र पर केंद्र में ला खड़ा किया है. प्रतियोगिता का उद्घाटन उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद, डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव, लोहरदगा जिला एथलेटिक एसोसिएशन के संगठन सचिव संजय कुमार साहू एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर स्वर्गीय शिव प्रसाद साहू के चित्र पर माल्यार्पण कर खेल ध्वज फहराया गया, विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया और झारखंड के सर्वश्रेष्ठ धावक सदानंद कुमार द्वारा खिलाड़ियों को शपथ दिलाया गया. इसके साथ ही प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ उपायुक्त ने किया. राज्यभर से लोहरदगा पहुंचे खिलाड़ियों ने मार्च-पास्ट किया़ इसके बाद पारंपरिक रूप से विभिन्न खेल स्पर्धाओं की शुरुआत की गयी. तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में झारखंड के अलग-अलग जिलों से आये खिलाड़ी दौड़, कूद, भाला फेंक, गोला फेंक, जेवलिन थ्रो,लांग जंप, जैसी स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. तीरअंदाजी एवं राइफल सूटिंग का भी आयोजन समापन दिवस को किया जायेगा. प्रतियोगिता का समापन समारोह एक फरवरी को होगा़ जिसमें झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, स्थानीय विधायक डॉ रामेश्वर उरांव और पूर्व सांसद सह एथलेटिक एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू की उपस्थिति प्रस्तावित है. खेलकूद प्रतियोगिता सराहनीय और प्रेरणादायी : उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद ने कहा की लोहरदगा में कई दशकों से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन लगातार 68वीं बार किया जाना निसंदेह सराहनीय और प्रेरणादायी है जहाँ ग्रामीण छिपी प्रतिभा और अन्य जिलों के प्रतिभावों के बीच कड़ी मुकाबला से प्रतिभा में निखार आएगा लोहरदगा एथलेटिक एसोसिएशन द्वारा मंच दिया जाना यहां के खेल और खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा, मैं सभी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को सुभकामना तथा एसोसिएशन के कार्यों की सराहना करता हूं. वहीं, डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा की लोहरदगा का ललित नारायण स्टेडियम धरोहर है इसे जीर्णोद्धार के साथ खेलकूद के लिए नये सिरे से निर्माण कराया जायेगा. एसोसिएशन के संगठन सचिव संजय कुमार साहू ने कहा कि मेरे पुरखो द्वारा 1951 से प्रारंभ खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होता आया है जो अब लोहरदगा जिला की आन-बान-शान बन गयी है इसे जीवंत बनाये रखना हम सबकी जिम्मेदारी बनती है़ आज के खेल : प्रतियोगिता में जूनियर गर्ल्स 100 मीटर रेस में रिंकी कुमारी (रांची ) प्रथम, नित्य कुजूर (महुआडांड़ ) आस्था मिंज (महुआडांड़ ) जूनियर ब्वायज 100 मीटर रेस में सावन सिंह (खूंटी) प्रथम, लक्की कुमार (बालूमाथ) द्वितीय, उपेश मिंज उरांव (गुमला) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया़ महिला 100 मीटर रेस में सुमन ईशा मंडल (जमशेदपुर ) प्रथम, सुप्रिया मिंज (लोहरदगा) द्वितीय, गौसिया परवीन (गिरिडीह) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया़ लां जंप में सुजल कुमार (गुमला) प्रथम, शिवम साहू (गुमला) द्वितीय, कमलेश उरांव (लोहरदगा) तृतीय ़ शॉर्ट पुट प्रतियोगिता में महफिज मल्लिक (लक्ष्य एकडमी रांची) प्रथम, फ्रांसिस मुर्मू (लक्ष्य एकडमी रांची आयुष टोप्पो (लोहरदगा), तृतीय 800 मीटर रेस में सोनाली (बोकारो) प्रथम, प्रियंका कुमारी (सिसई) द्वितीय, लक्ष्मी महतो (रांची) तृतीय, जेवलिन थ्रो में स्वांगी किस्पोट्टा (लोहरदगा) प्रथम, प्रियंका कुमारी (सिसई) द्वितीय, लक्ष्मी महतो (रांची) तृतीय, 100 मीटर दौड़ पुरुष में विवेक महतो (लोहरदगा ) प्रथम, अरुण कुमार (लक्ष्य एकडमी रांची) द्वितीय, अनिल उरांव (लातेहार) तृतीय, 800 मीटर में विपुल कुमार (लोहरदगा) प्रथम, दीपांशु कुमार (कोडरमा )द्वितीय, अधरु सिंह (जमशेदपुर )तृतीय, 5000 मीटर रेस में प्रथम एस प्रताप रॉय (लक्ष्य एकडमी रांची ), द्वितीय मुकेश कुमार (जमशेदपुर) तृतीय अनूप उरांव (रांची ), जेवलिन थ्रो में विशाल नायक (बोकारो )प्रथम, हेमंत कुमार (पलामू) द्वितीय, साहिल मिर्दाहा (रांची) तृतीय स्थान प्राप्त कर विजेता बने़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










