देशभक्ति के रंग में रंगा कुड़ू प्रखंड, संस्थानों में फहराया गया तिरंगा

Updated:
विज्ञापन

देशभक्ति के रंग में रंगा कुड़ू प्रखंड, संस्थानों में फहराया गया तिरंगा

विज्ञापन

कुड़ू़ प्रखंड क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय अखंडता और गौरव के साथ मनाया गया. सुबह से ही पूरा इलाका देशभक्ति के तराने और भारत माता की जय के उद्घोष से गुंजायमान रहा. अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, टिको में सचिव इंद्रजीत कुमार भारती और प्रखंड परिसर में सीओ सह प्रभारी बीडीओ संतोष उरांव ने झंडोत्तोलन किया. थाना परिसर में थाना प्रभारी अजीत कुमार और सीएचसी में प्रभारी डॉ सुलामी होरो ने तिरंगे को सलामी दी़ विभिन्न पंचायतों में मुखियाओं ने तिरंगा फहराया. कुड़ू में सुषमा देवी, सलगी में सुमित्रा देवी, बड़की चांपी में राजधन भगत और सुंदरू में छोटी रानी उरांव, कुड़ू लैंपस में अध्यक्ष पौलुस लकड़ा, पशुपालन कार्यालय में डाॅ शंकुतला सुरेन, सरस्वती शिशु मंदिर सलगी में लाल उपेंद्र नाथ शाहदेव और सशिम कुड़ू में लाल विकास नाथ शाहदेव, डिवाइन पब्लिक स्कूल में ज्ञानगंगा सिंह और हॉली फेथ स्कूल में अशोक कुमार मिश्रा, साइंस कोचिंग में धर्मदास राज, बस स्टैंड में पंसस पूनम देवी, भाजपा कार्यालय में अध्यक्ष कृष्णा मोदी, लावागांई मे मुखिया ललिता देवी, टाटी में मुखिया राजमुनी देवी, कोलसिमरी में मुखिया सुखमनी टोप्पो, ककरगढ़ में मुखिया चेमनी टोप्पो, जिंगी में मुखिया दिलीप उरांव, चीरी पंचायत सचिवालय में मुखिया रामेश्वर लोहरा, उडुमुड़ू में मुखिया ललिता उरांव, जीमा में मुखिया द्रोपदी देवी, जनता इंटर काॅलेज में प्राचार्य रबिंद्र गोप, गुरुकुल अकादमी में सचिव अनुराधा आनंद, मधुर सेवा सदन में निदेशक डॉ कल्याण कुमार मधुर, मध्य विद्यालय विश्रामगढ़ में प्रधानध्यापक प्रमोद भारती, राजी पड़हा भवन में जतरू उरांव आदि ने ध्वजारोहण किया. सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां : इस मौके पर प्रखंड के सरकारी व निजी स्कूलों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये. बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य व नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम का जोश भर दिया. मौके पर सुधा भगत सहित काफी संख्या में जन प्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक और ग्रामीण उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola