बारिश में भरभराकर गिरा मकान, बाल-बाल बचा परिवार; प्रशासन से की मुआवजे की मांग

Updated:
विज्ञापन

बारिश से ध्वस्त सैमुन खातुन का मकान | Prabhat Khabar Network

लोहरदगा के मकांदू गांव में भारी बारिश के कारण एक गरीब परिवार का मकान ढह गया. पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

अमित राज की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

कुड़ू (लोहरदगा): थाना क्षेत्र के मकांदू गांव निवासी सैमुन खातुन के परिवार पर बारिश ने आफत बरसा दी. मंगलवार शाम हुई बारिश के दौरान उनका खपरैल मकान अचानक ध्वस्त हो गया. मकान का आधा हिस्सा गिरने के बाद परिवार के सामने बरसात के मौसम में सिर छिपाने की समस्या खड़ी हो गयी है. बुधवार को परिजनों ने किसी तरह ध्वस्त हिस्से पर तिरपाल लगाकर रहने का इंतजाम किया.

बताया जाता है कि मंगलवार शाम बारिश के दौरान मकान का आधा हिस्सा अचानक गिर गया. घटना के समय जिस कमरे का हिस्सा ध्वस्त हुआ, वहां कोई मौजूद नहीं था. परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में खाना बनाने की तैयारी में जुटे थे. इस कारण बड़ा हादसा टल गया.

ये भी पढ़ें- सिमरिया में 219 दावा-आपत्तियों पर हुई सुनवाई, अनुपस्थित मतदाताओं के लिए अगली तिथि तय

घर ध्वस्त होने से बेसहारा हुआ परिवार

मकान ध्वस्त होने के बाद सैमुन खातुन और उनका पूरा परिवार बेसहारा हो गया है. महिला के पति सहीम पवरिया मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं. आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार के लिए क्षतिग्रस्त मकान की मरम्मत कराना मुश्किल है.

पीड़ित परिवार ने अंचल प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है. इस संबंध में सीओ संतोष उरांव ने बताया कि बारिश से ध्वस्त हुए मकानों का निरीक्षण कराया जाएगा. इसके बाद पीड़ित परिवार से आवेदन प्राप्त कर मुआवजा के लिए जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola