लोहरदगा में क्षत्रिय गौरव एकता मंच की महिला शाखा का सम्मेलन, शिक्षा और नारी सशक्तीकरण पर जोर
मौजूद लोग संबोधित करती महिलाएं | Prabhat Khabar Network
लोहरदगा में क्षत्रिय गौरव एकता मंच की महिला शाखा ने एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया. इस दौरान समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका, शिक्षा के महत्व और नारी सशक्तिकरण पर गहन चर्चा हुई. सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी रखे गए.
लोहरदगा. टाइनी टास्क स्कूल सभागार में रविवार को क्षत्रिय गौरव एकता मंच के बैनर तले महिला शाखा का एकदिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन क्षत्रिय गौरव एकता मंच झारखंड के संयोजक प्रवीण कुमार सिंह, समाजसेवी कृपा प्रसाद सिंह, क्षत्रिय महासभा लोहरदगा के अध्यक्ष उदय शेखर और महासचिव जयंत कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. अध्यक्षता संध्या सिंह ने की, जबकि संचालन अंजली सिंह ने किया. स्वागत भाषण उदय शेखर ने दिया.
महिलाओं की भूमिका पर हुई चर्चा
सम्मेलन में समाज के इतिहास, वर्तमान परिस्थितियों और विकास में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की गयी. शिवांगी सिंह ने छात्राओं की भूमिका, नीतू सिंह ने महिलाओं की भागीदारी और पूजा सिंह ने नयी पीढ़ी को नशे से दूर रखने, ग्रामीण महिलाओं की स्थिति में सुधार, बुजुर्गों के सम्मान और सामाजिक संस्कार मजबूत करने पर जोर दिया.
जान्हवी सिंह ने नारी सशक्तीकरण के साथ बच्चों की परवरिश, परिवार संचालन, शिक्षा और कौशल विकास पर विचार रखे. उन्होंने बच्चों और युवाओं की खेलकूद में भागीदारी बढ़ाने की भी बात कही.
शिक्षा को विकास का आधार बताया
मुख्य वक्ता प्रवीण कुमार सिंह ने शिक्षा को समाज के विकास का आधार बताते हुए क्षत्रिय समाज में एकजुटता और महिलाओं के सशक्तीकरण पर जोर दिया. उन्होंने लोहरदगा समेत अन्य जिलों में महिलाओं की स्थिति पर विचार रखते हुए बेहतर समन्वय के लिए व्हाट्सएप समूह बनाने का प्रस्ताव रखा. महिलाओं ने हाथ उठाकर प्रस्ताव का समर्थन किया.
धन्यवाद ज्ञापन के बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. मौके पर सुदेश सौरव, संध्या सिंह, अंजली सिंह, शिवांगी कुमारी, वीणा सिंह, नीतू सिंह, पूजा सिंह, सपना शाहदेव, जान्हवी सिंह समेत बड़ी संख्या में महिलाएं और समाज के लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए