राष्ट्रीय खेल दिवस पर 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’, लोहरदगा में युवाओं से जुड़ेंगे पीएम मोदी
मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 27 अगस्त को लोहरदगा में 'खेलो इंडिया संवाद' का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ लाख से अधिक युवाओं से वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे. यह युवाओं को खेल के विकास में योगदान देने के लिए एक मंच प्रदान करेगा.
लोहरदगा : हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाये जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर MY Bharat Lohardaga की ओर से 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. इसका उद्देश्य युवाओं और खिलाड़ियों को साझा मंच पर जोड़ना तथा खेलों के विकास और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना है.
आपके शहर में
लोहरदगा जिले में Yuva Connect कार्यक्रम बीएस कॉलेज, लोहरदगा और अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, लोहरदगा में आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम में देशभर के करीब 1,600 स्थानों से आठ लाख से अधिक युवा प्रतिभागियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे. सभी प्रतिभागियों से सुबह 10 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अपील की गयी है.
प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद स्थानीय स्तर पर MY Bharat Volunteers, युवा प्रतिभागियों और स्थानीय खिलाड़ियों के साथ युवा संवाद होगा. इसमें भारत के खेल ढांचे में हुए विकास, जमीनी स्तर पर खेल सुविधाओं को मजबूत करने, 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभाओं के निर्माण, युवा नेतृत्व और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा की जायेगी.
कार्यक्रम के दौरान युवाओं से प्राप्त सुझावों को क्यूआर कोड के माध्यम से संकलित किया जायेगा. साथ ही प्रतिभागियों को VBYLD Quiz में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा.
MY Bharat Lohardaga ने जिले के युवाओं और विद्यार्थियों से कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए