कुड़ू में कर्मा पूर्व संध्या की तैयारियां तेज, तीन जगहों पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कुड़ू प्रखंड क्षेत्र में कर्मा पूर्व संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियां ज़ोर-शोर से चल रही हैं. तीन अलग-अलग स्थानों पर आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों के लिए मैदान समतलीकरण से लेकर टेंट लगाने जैसे काम तेजी से किए जा रहे हैं.

विज्ञापन

कुड़ू. कर्मा पूर्व संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर प्रखंड क्षेत्र में आदिवासी संगठनों की ओर से तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. प्रखंड स्तरीय कर्मा पूर्व संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन तीन स्थानों पर किया जायेगा.

विज्ञापन

20 सितंबर को दो स्थानों पर कार्यक्रम

20 सितंबर को नावाटोली स्थित मंगल बाजारटांड़ मैदान में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. वहीं, आदिवासी छात्र संघ, पारंपरिक स्वशासन पड़हा व्यवस्था और अन्य आदिवासी संगठनों की ओर से अमर शहीद वीर बुधू भगत के समाधि स्थल टिको पोखरा टोली में कार्यक्रम का आयोजन होगा.

इससे पहले 19 सितंबर को चीरी खेल मैदान में कर्मा पूर्व संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. तीनों स्थानों पर कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गयी हैं.

मैदान समतलीकरण से लेकर टेंट लगाने का काम जारी

टिको पोखरा टोली मैदान में मंगलवार को मशीन के माध्यम से मैदान को समतल किया गया. वहीं, नावाटोली मंगल बाजारटांड़ मैदान में टेंट लगाने का काम चल रहा है. आयोजन समिति के सदस्य लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं. साथ ही बैठक कर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola