लोहरदगा में करमा पर्व को लेकर तैयारी पूरी, बीएस कॉलेज में पूर्व संध्या पर सजेगा सांस्कृतिक मंच
केंद्रीय सरना समिति ने लोहरदगा में करमा पर्व की तैयारियां पूरी कर ली हैं. 21 सितंबर को बीएस कॉलेज में पूर्व संध्या समारोह और 22 सितंबर को आदिवासी कॉलेज में करमा पूजा होगी. इस अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और अतिथि शामिल होंगे.
लोहरदगा. केंद्रीय सरना समिति के तत्वावधान में करमा पूर्व संध्या समारोह और करमा पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. 21 सितंबर को बीएस कॉलेज परिसर में करमा पूर्व संध्या समारोह और 22 सितंबर को आदिवासी कॉलेज छात्रावास परिसर में करमा पूजा का आयोजन किया जायेगा. अध्यक्ष रघु उरांव, सचिव शशि कुमार भगत और कोषाध्यक्ष वकील भगत के नेतृत्व में आयोजन की तैयारियां पूरी की गयी हैं.
1984 से हो रही करमा पूजा
समिति के अनुसार, एक मंच पर करमा पूजा का आयोजन वर्ष 1984 से और करमा पूर्व संध्या समारोह वर्ष 1989 से किया जा रहा है. 21 सितंबर को सुबह 11 बजे बीएस कॉलेज परिसर में प्राचार्य शशि कुमार गुप्ता और शिक्षक समारोह का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी. कार्यक्रम में रांची से भी कलाकार पहुंचेंगे.
समारोह में कल्याण मंत्री चमरा लिंडा मुख्य अतिथि होंगे. सांसद सुखदेव भगत, विधायक रामेश्वर उरांव समेत अन्य अतिथि भी शामिल होंगे.
22 सितंबर को होगी करमा पूजा
22 सितंबर को शाम चार बजे करम डाली काटकर करमा पूजा शुरू की जायेगी. शाम 8.30 बजे उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी और प्रो सरिता कच्छप समेत अन्य अतिथियों के पहुंचने का कार्यक्रम है. समिति की ओर से पूजा और समारोह को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए