खान व खनिज विधेयक के खिलाफ झामुमो का हल्ला बोल, आंदोलन की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन में शामिल जेएमएम के कार्यकर्ता व पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा में झामुमो ने खान व खनिज विधेयक 2026 के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने जल, जंगल, जमीन पर झारखंडवासियों के अधिकार की मांग की और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा.

विज्ञापन

लोहरदगा. शनिवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राज किशोर राम की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने खान व खनिज विधेयक 2026 को वापस लेने की मांग की.

विज्ञापन

जल-जंगल-जमीन पर अधिकार की उठायी आवाज

मौके पर मौजूद जिला परिषद सदस्य सह झामुमो महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष राधा तिर्की ने कहा कि जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा में झारखंडवासियों का अधिकार है. उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंडवासियों को इससे वंचित करने के उद्देश्य से खान व खनिज विधेयक 2026 लाया गया है. उन्होंने केंद्र सरकार से विधेयक वापस लेने की मांग की.

राधा तिर्की ने कहा कि यदि विधेयक वापस नहीं लिया गया, तो झामुमो के कार्यकर्ता और पदाधिकारी इसके विरोध में आंदोलन करेंगे और चक्का जाम करने का प्रयास किया जायेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि विधेयक लागू कर केंद्र सरकार झारखंड के आदिवासी-मूलवासियों के हितों के खिलाफ काम कर रही है.

मंईयां सम्मान योजना का किया उल्लेख

राधा तिर्की ने मंईयां सम्मान योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि योजना से महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है. उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से महिलाएं व्यवसाय कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं.

राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

धरना के बाद महामहिम राष्ट्रपति के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन सौंपने वालों में महिला जिला अध्यक्ष राधा तिर्की, प्रखंड अध्यक्ष राज किशोर राम, केंद्रीय सदस्य नवल कुमार सिंह, अख्तर अंसारी के अलावा गंगा उरांव, चैतू मुंडा, अशोक उरांव, शाहरुख अंसारी, मुर्शीद अंसारी, राजकुमारी उरांव, संध्या उरांव, कार्तिक उरांव, संदीप उरांव, केश्वर उरांव, सीताराम उरांव, अफरोज खान, ऐश्वर्या उरांव, जानकी देवी, अनीता देवी, निराशा देवी, सुशीला देवी समेत झामुमो के अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola