लोहरदगा जिला की पुष्पा का चयन खेलों इंडिया एनआइएस कैंप में हुआ, ऐसे की थी तैयारी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बताया जाता है कि लावागांई निवासी शाहदेव महली की पुत्री पुष्पा कुमारी शुरू से ही साइक्लिंग मे काफी मेहनत कर रही थी. प्रशिक्षण तथा उचित प्लेटफार्म नहीं मिलने के कारण पुष्पा गुमनामी में चली गयी थी. कोच अमित सिंह की निगरानी में पुष्पा ने पिछले एक माह तक जमकर पसीना बहाया ‌तथा राष्ट्रीय साइक्लिंग प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए नामांकन कराया.

विज्ञापन

लोहरदगा : प्रखंड के लावागांई गांव निवासी पुष्पा कुमारी का चयन खेलो इंडिया एनआइएस पटियाला में किया गया है. गुरुवार को पुष्पा साइक्लिंग कोच अमित सिंह के साथ पटियाला कैंप के लिए रवाना हुई. पटियाला कैंप में प्रशिक्षण लेने के बाद खेलो इंडिया के तहत साइक्लिंग प्रतियोगिता में शामिल होंगी. सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने एक सादे समारोह में पुष्पा कुमारी को विदाई दी.

विज्ञापन

बताया जाता है कि लावागांई निवासी शाहदेव महली की पुत्री पुष्पा कुमारी शुरू से ही साइक्लिंग मे काफी मेहनत कर रही थी. प्रशिक्षण तथा उचित प्लेटफार्म नहीं मिलने के कारण पुष्पा गुमनामी में चली गयी थी. कोच अमित सिंह की निगरानी में पुष्पा ने पिछले एक माह तक जमकर पसीना बहाया ‌तथा राष्ट्रीय साइक्लिंग प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए नामांकन कराया.

साइक्लिंग प्रतियोगिता में शामिल होने के पहले खेलो इंडिया एनआइएस पटियाला क���ंप के लिए चयन किया गया. चयन के बाद गुरुवार को सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने पुष्पा को साइक्लिंग कोच अमित सिंह के साथ शुभकामना के साथ विदाई दी. मौके पर पुष्पा की माता पिता सहित कई लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola