ePaper

Jharkhand Crime: पत्नी की कुदाल से हत्या करने का आरोपी पति अरेस्ट, पुलिस ने ऐसे दबोचा

Updated at : 31 Aug 2024 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
गिरफ्तारी की जानकारी देते पुलिस पदाधिकारी

गिरफ्तारी की जानकारी देते पुलिस पदाधिकारी

Jharkhand Crime: लोहरदगा पुलिस ने कुदाल से अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. उसे उस वक्त पुलिस ने दबोच लिया, जब वह ट्रेन से भागने की फिराक में था. एसपी की गुप्त सूचना पर पुलिस को ये कामयाबी मिली.

विज्ञापन

Jharkhand Crime: लोहरदगा (गोपी कुंवर)–लोहरदगा की भंडरा पुलिस ने पत्नी की हत्या करने के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. वह वारदात को अंजाम देने के बाद ट्रेन से कहीं भाग जाने की फिराक में था. इसी दौरान छापेमारी टीम ने टोरी रेलवे स्टेशन के पास से उसे दबोच लिया.

आरोपी पति ने पत्नी को कैसे मार डाला?

पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिलने के बाद छापामारी दल का गठन किया गया था. इसके बाद बेनामी मलार को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार बेनामी मलार पर अपनी पत्नी राखी देवी की हत्या कुदाल से काटकर करने का आरोप है. छापामारी दल द्वारा बेनामी मलार को टोरी रेलवे स्टेशन के पास के सैलून से गिरफ्तार किया गया.

गुमला के किस गांव का रहनेवाला है आरोपी?

भंडरा थाना कांड संख्या 50/ 2024 के प्राथमिक अभियुक्त बेनामी मलार (42 वर्ष) पिता-नेहरू मलार, गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के नवमी गांव का रहनेवाला है. उसका वर्तमान पता भंडरा थाना क्षेत्र की मलार बस्ती पहाड़ टोली है. पत्नी की हत्या के जुर्म में पुलिस ने उसे दबोच लिया है.

हत्या के बाद कहां जाने की फिराक में था आरोपी पति?

डीएसपी समीर तिर्की ने बताया कि छापामारी दल को देखकर आरोपी भागने लगा था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया. बेनामी मलार ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बताया कि अपनी पत्नी की हत्या उसने अपने घर में रखी कुदाल से काटकर कर दी थी. पुलिस से पकड़े जाने के डर से ट्रेन से कहीं दूसरे शहर में जाने की तैयारी कर रहा था. इसी सिलसिले में वह टोरी रेलवे स्टेशन पहुंचा था. घटना में प्रयुक्त कुदाल को उसने घर के समीप की झाड़ी में फेंक दिया था. गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने एक एयरटेल का मोबाइल, 100 रुपए और एक कंबल बरामद किया है.

छापामारी दल में कौन-कौन थे शामिल?

छापामारी दल में थाना प्रभारी भंडरा अरविंद सिंह, पुअनी पप्पू कुमार, सअनि सत्येंद्र नारायण, आरक्षी संतोष कुमार राय, सुधांशु शेखर के अलावा लातेहार थाना के गश्ती दल के जवान शामिल थे.

Also Read: Jharkhand Village Story: झारखंड का एक गांव, जहां बेटे-बेटी की शादी करने से कतराते हैं लोग

Also Read: Good News: पुरी की तर्ज पर रांची में बनेगा जगन्नाथ कॉरिडोर, MP संजय सेठ ने की पहल

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola