अंतर जिला अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट आज से
अंतर जिला अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट आज से
लोहरदगा. झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित अंडर-23 एलीट ग्रुप अंतर जिला क्रिकेट मैच मंगलवार, 17 फरवरी से लोहरदगा के बीएस कॉलेज स्टेडियम में शुरू हो रहा है. 26 फरवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी. लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव आलोक राय ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. पहले ग्रुप में मेजबान लोहरदगा के साथ सिमडेगा, लातेहार और जमशेदपुर की टीमें शामिल हैं. दूसरे ग्रुप में पश्चिमी सिंहभूम, रांची, बोकारो और हजारीबाग को रखा गया है. दोनों ग्रुप से दो-दो शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी, जबकि फाइनल मुकाबला 26 फरवरी को खेला जायेगा. इस टूर्नामेंट का मुख्य आकर्षण रणजी खिलाड़ियों की मौजूदगी होगी. लोहरदगा की ओर से रणजी खिलाड़ी जतिन पांडे टीम का नेतृत्व करेंगे, वहीं, अन्य टीमों में भी कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं. एसोसिएशन ने खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के रहने व परिवहन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. खेल प्रेमियों को इस आयोजन में उच्च स्तरीय क्रिकेट देखने को मिलेगा. रघुवर दास आज लोहरदगा में
लोहरदगा. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास 17 फरवरी को सुबह 11 बजे, खेमराज स्मृति भवन, गुदरी बाजार लोहरदगा में लोहरदगा नगर के प्रबुद्धजनों से सीधा संवाद करेंगे. वे नगर परिषद चुनाव को लेकर लोहरदगा दौरे पर पहुंच रहे हैं और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. यह जानकारी रितेश कुमार ने दी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए