सुदूरवर्ती गांवों को सौर ऊर्जा से मिलेगी रोशनी : कार्यपालक अभियंता

Updated:
विज्ञापन

जिले के सुदूरवर्ती एवं दुर्गम क्षेत्रों तक बिजली पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए लोहरदगा के मिशन चौक के समीप में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा सेवा केंद्र का उदघाटन किया गया

विज्ञापन

सौर ऊर्जा सेवा केंद्र का उदघाटन लोहरदगा. जिले के सुदूरवर्ती एवं दुर्गम क्षेत्रों तक बिजली पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए लोहरदगा के मिशन चौक के समीप में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा सेवा केंद्र का उदघाटन किया गया. इस सेवा केंद्र का शुभारंभ विद्युत कार्यपालक अभियंता साबीर अंसारी ने किया. यह सौर ऊर्जा सेवा केंद्र स्टोविजन करियर सोल्युशन प्रा लिमिटेड एवं मेंटाज सर्विसेज एंड टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त सहयोग से स्थापित किया गया है.उदघाटन के बाद कार्यपालक अभियंता ने सौर ऊर्जा सेवा प्रदान कर रही कंपनियों के प्रतिनिधियों से विस्तृत जानकारी ली कि किस प्रकार यह योजना आम लोगों के घरों तक पहुंचेगी और उन्हें सस्ती व स्थायी बिजली सुविधा उपलब्ध करायेगी. इस दौरान विद्युत कार्यकारी अभियंता ने विशेष रूप से जिले के टोले एवं गांवों पर चर्चा की, जहां भौगोलिक परिस्थितियों के कारण आज भी बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है. उन्होंने कहा कि अक्षय सौर ऊर्जा इन क्षेत्रों के लिए एक प्रभावी और व्यवहारिक समाधान है, जिससे न केवल घरों में रोशनी पहुंचेगी बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के अवसरों में भी सुधार होगा . साथ ही अक्षय ऊर्जा के उपयोग में कदम आगे बढ़ेगा.घरेलू बिजली की बचत होगी. कार्यक्रम में जिला इंचार्ज नीलिमा भारती और बबलू महतो , निदेशक सर्वर खान, अजित कुमार, अजय कुमार, मो मेराज, मंगेश चौधरी, राकेश रोशन शर्मा, उपेन्द्र महतो, मथुरा महतो, प्रमोद महतो, उदय महतो, पंकज महतो, मोनू पोदार, जीतेन्द्र महतो, रवींद्र नाथ दत्ता, प्रवीन लकड़ा, प्रकाश महतो, प्रदीप महतो, धर्मराज महतो, यश वभाव, यशयश्वी बैभव, दिलीप सिंह सहित अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola