Lohardaga News: एमडीडीएसएन त्रिवेणी स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, दही हांडी और कृष्ण-राधा की झांकी रही आकर्षण का केंद्र
मौजूद विधार्थी | Prabhat Khabar Network
लोहरदगा के एमडीडीएसएन स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। नन्हे बच्चों ने राधा-कृष्ण बनकर मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं और दही हांडी का आनंद लिया।
लोहरदगा : मां दमयंती देवी सेंचुरी फॉर एजुकेशन नर्चर (एमडीडीएसएन त्रिवेणी) स्कूल परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और दही हांडी महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण के रूप में सजकर पहुंचे और भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं. बच्चों की आकर्षक वेशभूषा ने लोगों का मन मोह लिया.
आपके शहर में
जन्माष्टमी समारोह के दौरान बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये. गीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से बच्चों ने उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया. वहीं, दही हांडी प्रतियोगिता कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही. बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया.
गीता के संदेशों को जीवन में उतारने पर जोर
मौके पर स्कूल के चेयरमैन राजेश अग्रवाल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर इस तरह का आयोजन और बच्चों का उत्साह देखकर काफी प्रसन्नता होती है. उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण के दिये उपदेश मानव जीवन का सार हैं. विषम परिस्थितियों का सामना करने और समाधान तलाशने के लिए गीता के संदेशों को समझना जरूरी है. गीता के ज्ञान को जीवन में आत्मसात करने से मानव समाज का कल्याण संभव है.
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहा. बच्चों की कृष्ण-राधा वेशभूषा, बाल लीलाओं की झांकी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और दही हांडी प्रतियोगिता ने समारोह को यादगार बना दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए