लोहरदगा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 44 लोगों की हुई जांच; ब्लड शुगर से ऑक्सीजन लेवल तक की जांच
फोटो शिविर में मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network
सेवा भारती लोहरदगा द्वारा चुन्नीलाल स्कूल परिसर में एक निःशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में 44 लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य जांचों का लाभ उठाया.
लोहरदगा. सेवा भारती लोहरदगा की ओर से रविवार को चुन्नीलाल स्कूल परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल, सचिव संजय चौधरी और समाजसेवी रामचंद्र गिरी ने किया.
44 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
शिविर में कुल 44 लोगों ने स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लिया. इस दौरान हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, ब्लड शुगर, बीपी, वजन, हार्टबीट और ऑक्सीजन लेवल की जांच की गयी.
डॉ कुमुद अग्रवाल ने लोगों से मौसम के अनुरूप स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की. उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच और आवश्यक सावधानी बरतने पर जोर दिया. मौके पर सेवा भारती के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए