शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, तान और महादेव मंडा में लगा भव्य मेला

Updated:
विज्ञापन

शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, तान और महादेव मंडा में लगा भव्य मेला

विज्ञापन

कुड़ू़ प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व गुरुवार को हर्षोल्लास से मनाया गया. तड़के सुबह से ही शिवालयों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं. इस मौके पर तान पहाड़ी शिवधाम और सलगी महादेव मंडा में भव्य मेले का आयोजन किया गया, जहां हजारों की संख्या में भक्त उमड़े. धार्मिक अनुष्ठानों से गूंजे शिवालय : सलगी महादेव मंडा में सुबह छह बजे पुरोहितों द्वारा विशेष पूजन के बाद पट खोले गये. वहीं, जिंगी पंचायत के तान पहाड़ी शिवधाम में आरती के पश्चात अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ. टिको शिव मंदिर में सुबह सात बजे विशेष पूजन, महाआरती और प्रसाद वितरण किया गया़ यहां दोपहर बाद भक्तों की भारी भीड़ देखी गयी. इसके अलावा इंदिरा गांधी चौक, ब्लॉक व थाना परिसर, कोकर, हेंजला, चंदलासो, ककरगढ़, उड़ुमूड़ु, जीमा, टाटी, लावांगाई, ओपा समेत अन्य शिवालयों में भी विशेष अनुष्ठान हुए. प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा : महाशिवरात्रि को लेकर प्रखंड प्रशासन पूरी तरह अलर्ट दिखा. प्रभारी बीडीओ-सह-सीओ संतोष उरांव और थाना प्रभारी अजीत कुमार ने विभिन्न मंदिरों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. तान और महादेव मंडा मंदिर समिति के सदस्य भी भीड़ नियंत्रण के लिए सक्रिय रहे. पूरे प्रखंड में शांतिपूर्ण माहौल में भक्तों ने भगवान शिव की आराधना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola