लोहरदगा जिला पुस्तकालय में अब लगेगा मासिक शुल्क, कैंटीन-आरओ वाटर समेत मिलेंगी कई सुविधाएं

Updated:
विज्ञापन

फोटो बैठक करते डीसी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा जिला पुस्तकालय में अध्ययन के लिए मासिक शुल्क लागू होगा. पुस्तकालय में कैंटीन, आरओ वाटर फिल्टर, और बेहतर सुरक्षा जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी.

विज्ञापन

लोहरदगा. उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला पुस्तकालय समिति संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में जिला पुस्तकालय समिति की बैठक हुई. इसमें नदिया स्थित जिला पुस्तकालय में अध्ययन के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं को बेहतर वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर कई निर्णय लिये गये.

विज्ञापन

अध्ययन के लिए आने वाले युवाओं से लिया जायेगा मासिक शुल्क

बैठक में तय किया गया कि पुस्तकालय में अध्ययन के लिए आने वाले युवक-युवतियों से प्रतिमाह निर्धारित शुल्क लिया जायेगा. पुस्तकालय के संचालन और व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए बैंक खाता भी खोला जायेगा.

उपायुक्त ने लाइब्रेरियन को आवश्यक पुस्तकों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इसके आधार पर विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं की जरूरत के अनुरूप पुस्तकें उपलब्ध करायी जायेंगी.

कैंटीन और आरओ वाटर की होगी व्यवस्था

पुस्तकालय परिसर में कैंटीन शुरू कराने का निर्णय लिया गया. भवन की सुरक्षा के लिए रात्रि प्रहरी रखने, परिसर में पेवर ब्लॉक लगाने और विद्यार्थियों तथा अन्य पाठकों को पहचान पत्र उपलब्ध कराने पर भी सहमति बनी. इसके अलावा परिसर में आरओ वाटर फिल्टर लगाने का निर्णय लिया गया.

उपायुक्त ने पुस्तकालय में साफ-सफाई, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ अध्ययन के अनुकूल वातावरण तैयार करने का निर्देश दिया.

बैठक में परियोजना निदेशक आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, जिला पुस्तकालय की लाइब्रेरियन समेत संबंधित पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola