लोहरदगा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बाइक चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, सभी गुमला के

Updated:
विज्ञापन

चोरी गयी बाइक और प्रेस कॉन्फ्रेंस करते लोहरदगा के एसपी (इनसेट). एसपी के पीछे खड़े हैं 4 बाइक चोर. फोटो : प्रभात खबर

Crime News Jharkhand: लोहरदगा की पुलिस ने एक कुख्यात बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने इस गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी गुमला जिले के रहने वाले हैं. इनके पास से चोरी की 7 बाइक बरामद की गयी है. एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि चोर कैसे और किन जगहों से बाइक की चोरी किया करते थे.

विज्ञापन

Crime News Jharkhand| लोहरदगा, गोपी कृष्ण : लोहरदगा जिले में लगातार हो रही बाइक चोरी के विरुद्ध लगातार पुलिस अभियान चला रही है. इसी कड़ी में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया था. इनके पास से चोरी की 7 मोटरसाइकिल बरामद हुई है. लोहरदगा के एसपी ने रविवार को यह जानकारी दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

लोहरदगा के एसपी सादिक अनवर रिजवी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लोहरदगा कृषि बाजार से चोरी की गयी मोटरसाइकिल को बेचने की कोशिश हो रही है. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी ने टीम गठित कर छापेमारी की और 4 बाइक चोर को धर दबोचा.

Crime News: पकड़े गये चोरों के ये हैं नाम

पकड़े गये बाइक चोरों के नाम अफराज अंसारी पिता मुजम्मिल अंसारी, सईदुल अंसारी पिता अजरुल अंसारी, मकबूल अंसारी पिता रसीद अंसारी (तीनों थाना सिसई गुमला निवासी) और आफताब अंसारी पिता सुलेमान अंसारी थाना पुसो जिला गुमला निवासी हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चोरों के पास से 7 मोटरसाइकिल बरामद

एसपी ने बताया कि इनके पास से चोरी की 7 मोटरसाइकिल बरामद की गयी है. एसपी ने बताया कि यह एक कुख्यात मोटरसाइकल चोर गिरोह था, जिसका भंडाफोड़ हुआ है. सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है. ये लोग मिला बाजार, पार्क समेत अन्य जगहों से मोटरसाइकिल की चोरी करते थे और बाद में उसे बेच देते थे.

इसे भी पढ़ें

‘राजगीर मॉडल’ पर पलामू में बनेगा झारखंड का पहला टाइगर सफारी

Political Donation: वेदांता ने भाजपा को 400 प्रतिशत अधिक चंदा दिया, कांग्रेस से दोगुना डोनेशन झामुमो को

Lightning Strike in Gumla: गुमला के भरनो में ठनका गिरने से किसान की मौत, 4 घायल

Sohrai Painting: सोहराई पेंटिंग के जरिये आत्मनिर्भर बन रहीं महिलायें, इस फाउंडेशन की पहल से मिला रोजगार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola